बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर मेले में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर 13 दंडाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सप्तमी पूजा की रात सदर एसडीओ राज कुमार के निरीक्षण के दौरान ये सभी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर नहीं मिले। एसडीओ ने स्पष्ट किया है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग स्थल समेत कई जगहों पर किया निरीक्षण तिलडीहा मेले में सप्तमी से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इनमें तिलडीहा बगीचा के पास स्थित पार्किंग स्थल भी शामिल है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। सप्तमी की रात सदर एसडीओ राज कुमार सुरक्षा और ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कुल 13 दंडाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित दंडाधिकारियों में कई विभागों के कर्मी शामिल ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए कर्मियों में शंभूगंज के आवास सहायक धनंजय कुमार और प्रीतम कुमार साह, फुल्लीडुमर के एटीएम मयंक कुमार एवं सीडीपीओ चंदन कुमार, रजौन के पीआरएस विजय कुमार, बेलहर की बीपीआरओ अर्चना कुमारी एवं पीआरएस कुणाल बिहारी शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण कार्य विभाग, बांका के प्राक्कलन पदाधिकारी अनंत कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक ज्ञान चंद, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अरुण कुमार, बांका की आवास सहायक बी. तयैबा, धोरैया आरटीपीएस के कार्यपालक सहायक मु. शरबर अंसारी और फुल्लीडुमर के कार्यपालक सहायक पदाधिकारी मु. अलीम भी अनुपस्थित पाए गए। सदर एसडीओ राज कुमार ने कहा कि तिलडीहा मेले जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर मामला है। सभी संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर मेले में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर 13 दंडाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सप्तमी पूजा की रात सदर एसडीओ राज कुमार के निरीक्षण के दौरान ये सभी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर नहीं मिले। एसडीओ ने स्पष्ट किया है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग स्थल समेत कई जगहों पर किया निरीक्षण तिलडीहा मेले में सप्तमी से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इनमें तिलडीहा बगीचा के पास स्थित पार्किंग स्थल भी शामिल है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। सप्तमी की रात सदर एसडीओ राज कुमार सुरक्षा और ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कुल 13 दंडाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित दंडाधिकारियों में कई विभागों के कर्मी शामिल ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए कर्मियों में शंभूगंज के आवास सहायक धनंजय कुमार और प्रीतम कुमार साह, फुल्लीडुमर के एटीएम मयंक कुमार एवं सीडीपीओ चंदन कुमार, रजौन के पीआरएस विजय कुमार, बेलहर की बीपीआरओ अर्चना कुमारी एवं पीआरएस कुणाल बिहारी शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण कार्य विभाग, बांका के प्राक्कलन पदाधिकारी अनंत कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक ज्ञान चंद, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अरुण कुमार, बांका की आवास सहायक बी. तयैबा, धोरैया आरटीपीएस के कार्यपालक सहायक मु. शरबर अंसारी और फुल्लीडुमर के कार्यपालक सहायक पदाधिकारी मु. अलीम भी अनुपस्थित पाए गए। सदर एसडीओ राज कुमार ने कहा कि तिलडीहा मेले जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहना गंभीर मामला है। सभी संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

