भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 102 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.5 ओवर में 1 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। ओपनर शेफाली वर्मा ने 25 गेंद पर 55 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान स्मृति मंधाना 23 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली ने टी-20 में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाए शेफाली वर्मा ने 2026 में विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में 922 रन बनाए हैं। वह एक कैलेंडर ईयर में इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसी साल 824 रन बनाए। भारत ने साल में 17वीं टी-20 जीत दर्ज की इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने 2026 में अपनी 17वीं टी-20 इंटरनेशनल जीत दर्ज की। यह एक कैलेंडर वर्ष में भारत की सबसे ज्यादा जीत हैं। इससे पहले टीम ने 2018 में 23 मैचों में 16 जीत दर्ज की थीं। शेफाली-मंधाना ने पावरप्ले में बनाए 76 रन 103 रन के टारगेट का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों ने शुरुआती 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 76 रन बना दिए। शेफाली ने 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। शेफाली 55 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन तब तक भारत जीत के करीब पहुंच चुका था। जिम्बाब्वे की टीम 102 रन ही बना सकी निकी प्रसाद ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए निकी प्रसाद ने 14वें ओवर में अपनी पहली 2 गेंदों पर विकेट झटके। उन्होंने जिम्बाब्वे की बल्लेबाज चिपो मुगेरी-तिरिपानो और न्याशा ग्वांजुरा को आउट किया। पहली गेंद पर मुगेरी का कैच विकेटकीपर ऋचा घोष ने पकड़ा। अगली गेंद पर ग्वांजुरा LBW आउट हुईं। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। हालांकी निकी हैट्रिक नहीं ले सकीं। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गावस्कर बोले- हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता:टीम इंडिया को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद कर देना चाहिए, 4 बॉलर्स खिलाने चाहिए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत को हार्दिक पंड्या का विकल्प तलाशना बंद करना चाहिए। पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता। 77 साल के गावस्कर ने शनिवार रात को कहा कि इंडियन टीम को अलग-अलग रोल प्ले करने वाले प्लेयर्स पर ध्यान देना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
मंधाना की कप्तानी में भारत की लगातार दूसरी जीत:जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया; शेफाली की फिफ्टी, स्मृति ने नाबाद 47 रन बनाए

