बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार सुबह मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां श्यामा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है। भारत को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दिलाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बिहार समेत देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बिहार में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से बड़ी संख्या में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अन्य सेवा कार्यक्रम भी होंगे। शाम सात बजे जलाए जाएंगे ‘आशीर्वाद के दीप’ संजय सरावगी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लोग दीप जलाकर नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे। देशभर में करोड़ों दीप जलाकर प्रधानमंत्री को उनके सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विपक्ष के आरोप पर सरावगी का पलटवार प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने के विपक्ष के आरोप से जुड़े सवाल पर संजय सरावगी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और देश की जनता उनका जन्मदिन मना रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी इन कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरावगी ने कहा कि विपक्ष भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते-करते अब देश का भी विरोध करने लगा है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि विपक्ष को देश की उपलब्धियों का महिमामंडन पसंद नहीं आता। ‘भारत की ताकत दुनिया के सामने दिखाई दे रही’ सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की भूमिका प्रभावशाली हुई है। ब्रिक्स सम्मेलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े देशों के नेताओं का भारत आना देश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र सेवा को अपने सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य बनाया है और भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार सुबह मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां श्यामा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचा है। भारत को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दिलाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बिहार समेत देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बिहार में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से बड़ी संख्या में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अन्य सेवा कार्यक्रम भी होंगे। शाम सात बजे जलाए जाएंगे ‘आशीर्वाद के दीप’ संजय सरावगी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम सात बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लोग दीप जलाकर नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे। देशभर में करोड़ों दीप जलाकर प्रधानमंत्री को उनके सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विपक्ष के आरोप पर सरावगी का पलटवार प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सरकारी कार्यक्रम बनाए जाने के विपक्ष के आरोप से जुड़े सवाल पर संजय सरावगी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और देश की जनता उनका जन्मदिन मना रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी इन कार्यक्रमों से जोड़ा जा रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरावगी ने कहा कि विपक्ष भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते-करते अब देश का भी विरोध करने लगा है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि विपक्ष को देश की उपलब्धियों का महिमामंडन पसंद नहीं आता। ‘भारत की ताकत दुनिया के सामने दिखाई दे रही’ सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की भूमिका प्रभावशाली हुई है। ब्रिक्स सम्मेलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े देशों के नेताओं का भारत आना देश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र सेवा को अपने सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य बनाया है और भाजपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं।

