Women’s Asian Games 2026: वूमेंस एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बना ली है। श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम का यह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल मैच है।
Sri Lanka vs Pakistan Women’s Asian Games 2026: वूमेंस एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह पक्की कर ली है। यह लगातार दूसरा मौका है, जब श्रीलंका ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मात दी है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 177 रन बनाए और 178 रन के लक्ष्य को श्रीलंका ने 18वें ओवर में सिर्फ दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। अब श्रीलंका का खिताबी मुकाबले में सामना बांग्लादेश या भारत से होगा। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है और दूसरे सेमीफाइनल में वह कुछ ही देर में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल मैच में जगह
श्रीलंका ने दूसरी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। पिछली बार वह भारतीय टीम से गोल्ड मेडल मैच में हार गई थी और उसे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। इस मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुगंधिका कुमारी ने उनके फैसले को सही साबित किया और मैच की पहली गेंद पर गुल फिरोजा को पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बाद सैरा जुबिन और शावल जुल्फिकार ने मिलकर पाकिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा। जुबिन 17 रन बनाकर आउट हो गईं।
आयशा ने खेली 71 रन की पारी
इसके बाद शावल जुल्फिकार और आयशा जफर ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 150 के स्कोर तक पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। आयशा जफर 40 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हो गईं, जिसमें उन्होंने 9 चौके और दो छक्के लगाए, तो चावल जुल्फिकार ने 50 गेंद में 54 रन की पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। दोनों के आउट होने के बाद कप्तान फातिमा सना ने 12 गेंद में 20 रन की पारी खेली और ऐमन फातिमा ने पांच रन बनाए, जिससे पाकिस्तान की टीम 177 रन तक पहुंचने में सफल रही। श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, चमारी अट्टापट्टू और काव्या कविंदी ने एक-एक विकेट चटकाए।
178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद शानदार रही। हसिनी दुलानी और चमारी अट्टापट्टू ने पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की। इस दौरान दुलानी ने 21 गेंद में 27 रन बनाए। उन्हें फातिमा सना ने बोल्ड किया। उनके आउट होने के बाद चमारी अट्टापट्टू और हसिनी परेरा ने टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। 14वें ओवर में परेरा 42 रन बनाकर आउट हो गईं लेकि अट्टापट्टू एक छोर पर टिकी रहीं और उन्होंने हर्षिता समरविक्रमा के साथ मिलकर 17.5 ओवर में ही टीम को जीत दिला थी। अब गोल्ड मेडल मैच 22 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां श्रीलंका का सामना भारत से हो सकता है।
Sports – Patrika | CMS



SHAWAAL ZULFIQAR DEPARTS! 

