घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप:प्रतापगढ़ में कपड़ा सिल रही महिला से मारपीट, धमकी देकर भागा आरोपी

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप:प्रतापगढ़ में कपड़ा सिल रही महिला से मारपीट, धमकी देकर भागा आरोपी

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया और मारपीट के बाद दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली कपड़ा सिल रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक कथित तौर पर नशे की हालत में उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और विवाहिता को जबरन घसीटते हुए उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके कपड़े फाड़कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों के आने की भनक लगते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद विवाहिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया ने बताया कि देर शाम शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *