नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सवर्ण समाज के संयोजक राजेश कुमार श्री ने काला झंडा लगाकर विरोध जताया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कई मांगे रखीं। राजेश कुमार श्री ने बताया कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रधानमंत्री का जन्म उत्सव मना रहे हैं, वहीं सवर्ण समाज अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूजीसी एक्ट, दलित एक्ट और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उन्होंने अपने घर पर काला झंडा लगाया है। 10 मिनट के लिए लाइट बंद कर होगा ब्लैक आउट उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के छात्र और नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा देकर लोगों का समर्थन हासिल किया था, लेकिन मौजूदा नीतियों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग की। राजेश कुमार श्री ने बताया कि विरोध के तहत शाम सात बजे अपने-अपने घरों की लाइट 10 मिनट के लिए बंद कर ‘ब्लैक आउट’ किया जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील उन्होंने लोगों से भी अपने घरों पर काला झंडा लगाने और तय समय पर 10 मिनट तक लाइट बंद कर विरोध करने की अपील की। उन्होंने समर्थकों से विरोध का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने की भी अपील की। राजेश कुमार श्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए सवर्ण समाज अपनी मांगों और असहमति को सार्वजनिक रूप से सामने रख रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जहां उनके समर्थक उत्सव मना रहे हैं, वहीं उनका संगठन इस दिन को विरोध के तौर पर मना रहा है। नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सवर्ण समाज के संयोजक राजेश कुमार श्री ने काला झंडा लगाकर विरोध जताया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कई मांगे रखीं। राजेश कुमार श्री ने बताया कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी के लोग प्रधानमंत्री का जन्म उत्सव मना रहे हैं, वहीं सवर्ण समाज अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूजीसी एक्ट, दलित एक्ट और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर उन्होंने अपने घर पर काला झंडा लगाया है। 10 मिनट के लिए लाइट बंद कर होगा ब्लैक आउट उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज के छात्र और नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा देकर लोगों का समर्थन हासिल किया था, लेकिन मौजूदा नीतियों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग की। राजेश कुमार श्री ने बताया कि विरोध के तहत शाम सात बजे अपने-अपने घरों की लाइट 10 मिनट के लिए बंद कर ‘ब्लैक आउट’ किया जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील उन्होंने लोगों से भी अपने घरों पर काला झंडा लगाने और तय समय पर 10 मिनट तक लाइट बंद कर विरोध करने की अपील की। उन्होंने समर्थकों से विरोध का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने की भी अपील की। राजेश कुमार श्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए सवर्ण समाज अपनी मांगों और असहमति को सार्वजनिक रूप से सामने रख रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जहां उनके समर्थक उत्सव मना रहे हैं, वहीं उनका संगठन इस दिन को विरोध के तौर पर मना रहा है।

