बांका में मिष्ठान भंडार में काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना पड़घड़ी गांव की है। मृतक की पहचान ज्योतिष साह का बेटा अमरजीत कुमार(24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान में लीकेज तार के कारण यह हादसा हुआ। अमरजीत एक मिष्ठान भंडार में काम करता था। बुधवार शाम काम करने के दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। घटना के बाद दुकान में मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग अमरजीत को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी जान चली गई। एक साल पहले हुई थी शादी युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आसपास के लोग भी अमरजीत के घर पहुंचने लगे। परिजनों ने बताया कि अमरजीत की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। शादी के महज एक साल के भीतर हुई इस घटना से परिवार की खुशियां दुख में बदल गईं। अस्पताल में जरूरी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अमरजीत की पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना के बाद पूरे गांव में भी गम का माहौल है। मृतक के पिता ज्योतिष साह ने बताया कि मेरा बेटा अमरजीत मिष्ठान दुकान में काम करता था। अचानक लीकेज बिजली तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बांका में मिष्ठान भंडार में काम करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना पड़घड़ी गांव की है। मृतक की पहचान ज्योतिष साह का बेटा अमरजीत कुमार(24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुकान में लीकेज तार के कारण यह हादसा हुआ। अमरजीत एक मिष्ठान भंडार में काम करता था। बुधवार शाम काम करने के दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। घटना के बाद दुकान में मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग अमरजीत को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी जान चली गई। एक साल पहले हुई थी शादी युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आसपास के लोग भी अमरजीत के घर पहुंचने लगे। परिजनों ने बताया कि अमरजीत की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। शादी के महज एक साल के भीतर हुई इस घटना से परिवार की खुशियां दुख में बदल गईं। अस्पताल में जरूरी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अमरजीत की पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। इस घटना के बाद पूरे गांव में भी गम का माहौल है। मृतक के पिता ज्योतिष साह ने बताया कि मेरा बेटा अमरजीत मिष्ठान दुकान में काम करता था। अचानक लीकेज बिजली तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

