पिरौना में गणपति आराधना:भजन-कीर्तन पर झूमीं महिलाएं, भक्तिमय हुआ गणेश महोत्सव

पिरौना में गणपति आराधना:भजन-कीर्तन पर झूमीं महिलाएं, भक्तिमय हुआ गणेश महोत्सव

झांसी के ग्राम पिरौना, तहसील कोंच में गणेश महोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। महोत्सव के तहत हुई तृतीय आरती में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आरती के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए और भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं। गणपति बप्पा के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो गया। आरती में मोहल्ले के लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह बना हुआ है। गणेश महोत्सव का आयोजन समस्त पिरौना बजरंग क्लब के सदस्यों और मोहल्लेवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें पुजारी अरविंद्र कुशवाहा, मनीष तिवारी, छुन्ना दाऊ, लाईचरण कुशवाहा, रामजीशरण, जगदीश राठौर, राजकुमार राय, अभिषेक सेन, राजू सेन, लला पांचाल, कृष्णकांत प्रजापति, सुरेंद्र, भगवानदास कुशवाहा, राजकिशोर कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *