नालंदा- खेत में किसान पर गिरा 440 वोल्ट का तार:घटनास्थल पर झुलसकर तोड़ा दाम, परिजन बोले- फसल की रखवाली के लिए गए थे

नालंदा- खेत में किसान पर गिरा 440 वोल्ट का तार:घटनास्थल पर झुलसकर तोड़ा दाम, परिजन बोले- फसल की रखवाली के लिए गए थे

नालंदा के इसलामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दानापुर गांव में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दानापुर के रहने वाले गनौरी जमादार के 54 साल के बेटे सियाशरण प्रसाद के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सियाशरण प्रसाद पेशे से किसान थे। सोमवार को वे नदी किनारे स्थित अपने खेत में फसल देखने और रखवाली के सिलसिले में गए थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 440 वोल्ट की विद्युत प्रवाहित तार अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरी। हाईटेंशन करंट की चपेट में आते ही वह बुरी तरह झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण खेत के पास घास काट रही एक महिला और स्थानीय ग्रामीणों ने जब किसान को तार की चपेट में तड़पते देखा, तो शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान दम तोड़ चुके थे। मृतक के बेटे अमित कुमार ने बताया कि मोटर चलाने वाली 440 वोल्ट की तार अचानक पिता पर गिर गई थी, जिससे उनका बायां हाथ और शरीर बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही इसलामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार की देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया। इसलामपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि करंट लगने से एक किसान की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नालंदा के इसलामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दानापुर गांव में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दानापुर के रहने वाले गनौरी जमादार के 54 साल के बेटे सियाशरण प्रसाद के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सियाशरण प्रसाद पेशे से किसान थे। सोमवार को वे नदी किनारे स्थित अपने खेत में फसल देखने और रखवाली के सिलसिले में गए थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 440 वोल्ट की विद्युत प्रवाहित तार अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरी। हाईटेंशन करंट की चपेट में आते ही वह बुरी तरह झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण खेत के पास घास काट रही एक महिला और स्थानीय ग्रामीणों ने जब किसान को तार की चपेट में तड़पते देखा, तो शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन व अन्य ग्रामीण आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान दम तोड़ चुके थे। मृतक के बेटे अमित कुमार ने बताया कि मोटर चलाने वाली 440 वोल्ट की तार अचानक पिता पर गिर गई थी, जिससे उनका बायां हाथ और शरीर बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही इसलामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार की देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया। इसलामपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि करंट लगने से एक किसान की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *