शोबिज की दुनिया से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहती हैं। सना अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को धर्म से जुड़ी बातें बताती हैं और नमाज पढ़ने की सलाह देती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने एक वीडियो में फैंस से नमाज पढ़ने और बच्चों को भी इसका महत्व समझाने की बात कही। हालांकि, यह वीडियो सना के लिए परेशानी का कारण बन गया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने उनकी बात से ज्यादा उनके लुक को लेकर सवाल उठाए।
सना खान ने लोगों को दी नमाज पढ़ने की सलाह
हाल ही में सना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह लोगों से धर्म की राह पर चलने की बात करती नजर आईं। वीडियो में सना ने कहा, “अगर आपकी जिंदगी में नमाज नहीं है और उसके बावजूद आप एक आसान वाली जिंदगी जी रहे हो और खुशनुमा जिंदगी जी रहे हो, तो हमें फिक्र करनी चाहिए कि अल्लाह ने सब कुछ हमें इसी दुनिया में दे दिया और शायद आखिर के लिए हमारे पास कुछ नहीं है और ये डरने वाली बात है।”
वीडियो के साथ सना ने लिखा, “हम अपनी आखिरी की फिक्र करें, खुद पर नमाज पढ़ें और अपने बच्चे और साथी के साथ भी नमाज की फिक्र करें।” सना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया और नमाज की अहमियत पर सहमति जताई, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इसे भी पढ़ें: Anushka Sharma फिर सुर्खियों का हिस्सा! वायरल वीडियो पर फैंस पूछने लगे- क्या आने वाला है तीसरा मेहमान?
सना खान के लुक पर भड़के यूजर्स
सना खान के वीडियो पर लोगों की सबसे ज्यादा नजर उनके लुक पर गई। कुछ यूजर्स ने उनके भारी मेकअप को लेकर सवाल उठाए। ट्रोल करने वाले लोगों का कहना था कि सना एक तरफ धर्म और नेकी की बातें कर रही हैं, लेकिन दूसरी तरफ खुद काफी मेकअप में नजर आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे लेकर उन्हें खरी-खोटी सुनाई और कहा कि अगर वह लोगों को धर्म की सीख दे रही हैं तो उन्हें खुद भी उसी के मुताबिक नजर आना चाहिए।
इसके अलावा कुछ लोगों ने सना की बनी हुई भौंहों को लेकर भी सवाल उठाए। वीडियो पर इस तरह की कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हालांकि, सना की बात से सहमत होने वाले लोग भी मौजूद हैं और कुछ यूजर्स ने उनके संदेश का समर्थन किया है।

