IND vs NZ: ऑकलैंड टी20 जीतते ही दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी श्रेयस एंड कंपनी, जानें न्यूजीलैंड का क्या होगा हाल

IND vs NZ: ऑकलैंड टी20 जीतते ही दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी श्रेयस एंड कंपनी, जानें न्यूजीलैंड का क्या होगा हाल

IND vs NZ 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया 4-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं इस सीरीज में जीत के लिए तरस रही न्यूजीलैंड की टीम पहली जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि, अब तक टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए न्यूजीलैंड के लिए जीत हासिल करना मुश्किल लग रहा है। अगर इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत जाती है, तो वह टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 टीम बन जाएगी।

आखिरी 2 मैच रैंकिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण

टी20 रैंकिंग में भारतीय टीम इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है। हालांकि, दोनों टीमों के रेटिंग पॉइंट्स बराबर हैं। भारतीय टीम के 269 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि इंग्लैंड के भी 269 रेटिंग पॉइंट्स हैं। ऐसे में अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को चौथे टी20 मुकाबले में हरा देती है, तो वह पहले नंबर पर पहुंच सकती है। इसके बाद पांचवें टी20 मुकाबले में भी जीत हासिल करने से उसकी स्थिति और मजबूत हो जाएगी। वहीं, अगर न्यूजीलैंड पांचवें टी20 मुकाबले में भारत को हरा देती है, तो इंग्लैंड एक बार फिर नंबर-1 टीम बन सकती है और भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक सकती है।

इस टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। करीब 7 साल बाद भारत 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम ने ज्यादातर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली हैं। सबसे खास बात यह है कि वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। अगर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारत को 5-0 से हरा देती है, तो वह भारतीय टीम को पछाड़कर नंबर-1 वनडे टीम बन सकती है।

टॉप 5 वनडे रैंकिंग में कौन कहां?

अगर वह सीरीज 4-1 से भी जीत लेती है तो भी वह दुनिया की नंबर वन वनडे टीम बन जाएगी। हालांकि, अगर भारतीय टीम 3-2 से सीरीज हारती है, तो भी उसकी नंबर-1 की कुर्सी बरकरार रह सकती है। वहीं, अगर भारतीय टीम सीरीज जीत जाती है, तो उसकी नंबर-1 की स्थिति और मजबूत हो जाएगी। वनडे रैंकिंग में फिलहाल भारतीय टीम पहले स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे, साउथ अफ्रीका तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *