विवेक अग्निहोत्री की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ये एक्टर निभाएगा अहम भूमिका! पाकिस्तान की दिखेगी इनसाइड स्टोरी

विवेक अग्निहोत्री की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ये एक्टर निभाएगा अहम भूमिका! पाकिस्तान की दिखेगी इनसाइड स्टोरी

Vivek Agnihotri Film Operation Sindoor: सामाजिक औ राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक फिल्में और बयान देने वाले निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपनी नई फिल्म का पहले ही अनाउंसमेंट कर दिया था। जिसका नाम उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर बताया था। अब उसी प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वैरायटी इंडिया की खास रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में इंडस्ट्री का जो एक्टर अहम भूमिका निभाएगा उसका नाम सामने आ गया है। वो कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन होंगे। फिल्म भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ‘टिनी’ ढिल्लों की चर्चित किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित है।

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म ऑपरेशन सिंदूर पर की बात

फिल्म ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा काफी समय पहले विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह फिल्म केवल शोर मचाने के लिए नहीं, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों (Indian Armed Forces) की अलग-अलग शाखाओं द्वारा की गई गहरी और जमीनी रिसर्च पर आधारित है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद क्या-क्या हुआ था क्या घटिच हुआ था वो दर्शाती है। साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप में सिक्योरिटी के मायने बदलने वाले एक ऐतिहासिक ऑपरेशन पर आधारित है।

इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज (T-Series) और विवेक अग्निहोत्री के प्रोडक्शन बैनर ‘आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस’ (I Am Buddha Productions) के साथ मिलकर किया जाएगा। ‘द ताशकंद फाइल्स’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी सफल फिल्में देने के बाद विवेक अग्निहोत्री पहली बार कार्तिक आर्यन के साथ काम करने जा रहे हैं।, जिसको लेकर फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट: आने वाले सालों में बैक-टू-बैक फिल्में

कार्तिक आर्यन इन दिनों शिमित अमीन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ (Captain India) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जो यमन के हूथी संघर्ष पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के तुरंत बाद वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर काम शुरू करेंगे। इसके अलावा, कार्तिक के पास प्रोजेक्ट्स की लंबी कतार है। जिसमें नागजिला (Naggzilla): मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी यह क्रिएचर-फीचर फिल्म 12 फरवरी, 2027 को रिलीज होगी।

अनटाइटल्ड म्यूजिकल ड्रामा: अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और श्रीलीला के साथ बन रही यह रोमांटिक फिल्म 30 अप्रैल, 2027 को रिलीज होगी।

तजामुल इस्लाम बायोपिक: ‘चंदू चैंपियन’ के बाद कबीर खान के साथ उनकी यह दूसरी स्पोर्ट्स बायोपिक होगी, जिसके जरिए कार्तिक अपने नए बैनर ‘डोपामाइन स्टूडियोज़’ (Dopamine Studios) से प्रोडक्शन में भी कदम रख रहे हैं। अन्य प्रोजेक्ट्स: अनीस बज़्मी की ‘भूल भुलैया 4’ और करण जौहर की ‘कालिया’ भी कार्तिक की आगामी फिल्मों में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *