पटना जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास बुधवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस के ऊपर रेलवे की ओवरहेड वायर (OHE) में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित हुआ और कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। फायर ऑफिसर राम अवध सिंह ने बताया कि सचिवालय हॉल्ट से सटे यारपुर के पास रेलवे की ओवरहेड वायर में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। जांच में पता चला कि आग लगने से कवर वायर को नुकसान पहुंचा है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा सकती है। आग लगने के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान कई ट्रेनों को रोककर रखा गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं फायर ऑफिसर के मुताबिक, इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। दमकल टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रेलवे की ओवरहेड वायर में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा और परिचालन को लेकर सतर्कता बरती गई। पटना जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास बुधवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस के ऊपर रेलवे की ओवरहेड वायर (OHE) में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना के बाद रेल परिचालन प्रभावित हुआ और कई ट्रेनों को रोकना पड़ा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। फायर ऑफिसर राम अवध सिंह ने बताया कि सचिवालय हॉल्ट से सटे यारपुर के पास रेलवे की ओवरहेड वायर में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। जांच में पता चला कि आग लगने से कवर वायर को नुकसान पहुंचा है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा सकती है। आग लगने के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। इस दौरान कई ट्रेनों को रोककर रखा गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं फायर ऑफिसर के मुताबिक, इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। दमकल टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रेलवे की ओवरहेड वायर में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा और परिचालन को लेकर सतर्कता बरती गई।

