दीपोत्सव में परिवार संग राम की पैड़ी पर दीप जलाएंगे:बोले- भगवान राम के आगमन की तरह सज रही अयोध्या

दीपोत्सव में परिवार संग राम की पैड़ी पर दीप जलाएंगे:बोले- भगवान राम के आगमन की तरह सज रही अयोध्या

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरी अयोध्या को सजाया और संवारा जा रहा है। इस बीच बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने दीपोत्सव को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आगमन की तैयारियां हो रही हैं। पूरी नगरी को भव्य रूप दिया जा रहा है। इकबाल अंसारी ने कहा कि जब भगवान राम अयोध्या आए थे, तब भी पूरी रामनगरी को इसी तरह सजाया गया था। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह अयोध्या के लिए खुशी और उत्साह का अवसर है।
परिवार के साथ राम की पैड़ी पर जलाएंगे दीप इकबाल अंसारी ने बताया कि दीपोत्सव के दिन वह अपने परिवार के साथ राम की पैड़ी जाएंगे। वहां दीप प्रज्वलित कर इस उत्सव में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दीपों के इस महाकुंभ का साक्षी बनना उनके लिए खुशी की बात होगी। अयोध्या में दीपोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान राम के प्रति आस्था और उल्लास का पर्व है। इसकी तैयारियों में पूरी नगरी उत्साह के साथ जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *