दरभंगा में SSP की समीक्षा बैठक:लंबित केस जल्द निपटाने का टारगेट; लापरवाही पर 7 पुलिसकर्मियों को निंदन की सजा, गुम बच्चों की बरामदगी पर जोर

दरभंगा में SSP की समीक्षा बैठक:लंबित केस जल्द निपटाने का टारगेट; लापरवाही पर 7 पुलिसकर्मियों को निंदन की सजा, गुम बच्चों की बरामदगी पर जोर

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और पर्यवेक्षी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। एसएसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शराब विनष्टीकरण और जब्त वाहनों के राजसात की भी समीक्षा बैठक में शराब विनष्टीकरण से संबंधित प्रस्ताव और विवरणी की समीक्षा की गई। शराब के साथ जब्त वाहनों के राजसात के लिए भेजे जाने वाले प्रस्तावों की भी जानकारी ली गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसएसपी ने दागियों के सत्यापन और सत्यापन के बाद तैयार की गई विवरणी की भी समीक्षा की। पिछले पांच वर्षों में दर्ज संपत्ति मूलक अपराध के मामलों में आरोप पत्रित अपराधियों की सूची और उनके खिलाफ डोजियर प्रस्ताव भेजे जाने की स्थिति की जानकारी ली गई। सितंबर के लंबित कांडों को लेकर लक्ष्य तय सितंबर 2026 में कांडों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। न्यायालय से प्राप्त लंबित समन, जमानतीय और अजमानतीय वारंट, इश्तिहार और कुर्की के मामलों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा अब तक की गई सरप्राइज चेकिंग, सुपर पेट्रोलिंग, सुपर रेड और विभागीय कार्रवाई की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन आरोप पत्रित कांड को उसी दिन सीसीटीएनएस पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। गुमशुदा और अपहृता बच्चों के मामलों की अलग से समीक्षा एसएसपी ने सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों और पर्यवेक्षी पदाधिकारियों के साथ गुमशुदा, लापता और अपहृता बच्चों से संबंधित लंबित कांडों की भी थानावार समीक्षा की। पूर्व से लंबित सभी मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई। बच्चों की जल्द बरामदगी और मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। एसएसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को इन मामलों में तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लापरवाही पर 7 पुलिस पदाधिकारियों को निंदन की सजा समीक्षा के दौरान कांडों में लापरवाही बरतने के मामले में सात पुलिस पदाधिकारियों को एक-एक निंदन की सजा दी गई। इनमें कुशेश्वरस्थान थाना के एएसआई निरंजन कुमार रौशन, सोनकी थाना की एसआई नूतन कुमारी, बहेड़ी थाना के एसआई राम सिंहासन सिंह, विश्वविद्यालय थाना के एसआई अभिषेक मांझी, मनीगाछी थाना के एएसआई राजेश कुमार, एसआई सुनील कुमार और एएसआई संजय कुमार शामिल हैं। एसएसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और गुमशुदा, लापता एवं अपहृता बच्चों की त्वरित बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और पर्यवेक्षी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। एसएसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शराब विनष्टीकरण और जब्त वाहनों के राजसात की भी समीक्षा बैठक में शराब विनष्टीकरण से संबंधित प्रस्ताव और विवरणी की समीक्षा की गई। शराब के साथ जब्त वाहनों के राजसात के लिए भेजे जाने वाले प्रस्तावों की भी जानकारी ली गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। एसएसपी ने दागियों के सत्यापन और सत्यापन के बाद तैयार की गई विवरणी की भी समीक्षा की। पिछले पांच वर्षों में दर्ज संपत्ति मूलक अपराध के मामलों में आरोप पत्रित अपराधियों की सूची और उनके खिलाफ डोजियर प्रस्ताव भेजे जाने की स्थिति की जानकारी ली गई। सितंबर के लंबित कांडों को लेकर लक्ष्य तय सितंबर 2026 में कांडों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। न्यायालय से प्राप्त लंबित समन, जमानतीय और अजमानतीय वारंट, इश्तिहार और कुर्की के मामलों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा अब तक की गई सरप्राइज चेकिंग, सुपर पेट्रोलिंग, सुपर रेड और विभागीय कार्रवाई की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन आरोप पत्रित कांड को उसी दिन सीसीटीएनएस पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। गुमशुदा और अपहृता बच्चों के मामलों की अलग से समीक्षा एसएसपी ने सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों और पर्यवेक्षी पदाधिकारियों के साथ गुमशुदा, लापता और अपहृता बच्चों से संबंधित लंबित कांडों की भी थानावार समीक्षा की। पूर्व से लंबित सभी मामलों की प्रगति की जानकारी ली गई। बच्चों की जल्द बरामदगी और मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। एसएसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को इन मामलों में तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। लापरवाही पर 7 पुलिस पदाधिकारियों को निंदन की सजा समीक्षा के दौरान कांडों में लापरवाही बरतने के मामले में सात पुलिस पदाधिकारियों को एक-एक निंदन की सजा दी गई। इनमें कुशेश्वरस्थान थाना के एएसआई निरंजन कुमार रौशन, सोनकी थाना की एसआई नूतन कुमारी, बहेड़ी थाना के एसआई राम सिंहासन सिंह, विश्वविद्यालय थाना के एसआई अभिषेक मांझी, मनीगाछी थाना के एएसआई राजेश कुमार, एसआई सुनील कुमार और एएसआई संजय कुमार शामिल हैं। एसएसपी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और गुमशुदा, लापता एवं अपहृता बच्चों की त्वरित बरामदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *