इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्यमियों को मिलेगा बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर:पहले फेज में 50 करोड़ से शुरू होगा विकास

इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्यमियों को मिलेगा बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर:पहले फेज में 50 करोड़ से शुरू होगा विकास

धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्यमियों को बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर करीब 50 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत इंडस्ट्रियल टाउनशिप के अलग अलग सेक्टर में चौड़ी सड़कों, ड्रेन और कल्वर्ट का निर्माण कराया जाएगा। पूर्वांचल को इंडस्ट्रीज के हब के रूप में विकसित करने की दिशा में धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप परियोजना तेजी से आकार ले रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप GIDA (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) द्वारा विकसित किए जा रहे इस टाउनशिप में आने वाले उद्यमियों को बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा।
​औद्योगिक विकास प्राधिकरण की इस पहल के तहत टाउनशिप के अलग-अलग सेक्टरों में विश्वस्तरीय आंतरिक कनेक्टिविटी और ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जा रहा है। GIDA की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक के अनुसार धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप में भारी वाहनों के सुगम आवागमन के लिए मजबूत व टिकाऊ सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए ड्रेन का निर्माण भी होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े ये छह प्रमुख कार्य जल्द शुरू कराने का प्रयास है। ​निवेशकों को पसंद आ रहा धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप
गोरखपुर का दक्षिणी इलाका, GID की तरफ से विकसित किए जा रहे धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के जरिये निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बनकर उभर रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे और रेलवे नेटवर्क की निकटता के कारण यहां लॉजिस्टिक्स की लागत काफी कम होगी। अडानी समूह को सीमेंट फैक्ट्री के लिए और श्रेयस डिस्टिलरी को यहां उनकी मांग के अनुसार जमीन आवंटित कर दी गई है जबकि कई अन्य बड़े कॉरपोरेट घरानों और एमएसएमई उद्यमियों ने भी अपनी नई उत्पादन इकाइयां, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने के लिए गीडा प्रशासन से भूमि की मांग की है। ​स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार
धुरियापार टाउनशिप में इंडस्ट्रियल यूनिट्स लगने से बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को घर के नजदीक ही सम्मानजनक रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही सहायक इकाइयों, ट्रांसपोर्ट, होटल और दैनिक जरूरत की दुकानों के रूप में अप्रत्यक्ष रोजगार का एक बड़ा तंत्र भी विकसित होगा। धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के सेक्टर 6-ए में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के होने वाले कार्य
-60 मीटर चौड़ी सड़क, ड्रेन व कल्वर्ट निर्माण, अनुमानित लागत 6.3 करोड़ रुपये।
-45 मीटर चौड़ी सड़क (नंबर-1), ड्रेन व कल्वर्ट निर्माण, अनुमानित लागत 10.03 करोड़ रुपये।
-45 मीटर चौड़ी सड़क (नंबर-2), ड्रेन व कल्वर्ट निर्माण, अनुमानित लागत 13.88 करोड़ रुपये।
-45 मीटर चौड़ी सड़क (नंबर-3), ड्रेन व कल्वर्ट निर्माण, अनुमानित लागत 5.17 करोड़ रुपये।
-45 मीटर चौड़ी सड़क (नंबर-4), ड्रेन व कल्वर्ट निर्माण, अनुमानित लागत 9.46 करोड़ रुपये। सेक्टर 7 में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के होने वाले कार्य
-30 मीटर चौड़ी सड़क, ड्रेन व कल्वर्ट निर्माण, अनुमानित लागत 5.17 करोड़ रुपये।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *