दरभंगा के विशनपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन एम्स के पास प्रस्तावित परिसर से सटी जमीन पर बुधवार को हुई गोलीबारी और मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी में घायल विजय भगत के भाई अजय के बयान पर कांड संख्या 156/26 दर्ज किया गया है। मामले में पांच नामजद सहित कुल 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। दोस्त ने फोन पर दी जानकारी प्राथमिकी के अनुसार, अजय भगत को उसके दोस्त ने फोन कर बताया कि भाई विजय को गोली लग गई है। एम्स के पास जहां बाउंड्री निर्माण का काम चल रहा है, वहां 10-15 लोगों ने उसे घेर लिया है। इसके बाद अजय अपने दोस्त राहुल मंडल, शुभम कुमार और ऋतिक कुमार के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल निवासी चुन्नू सिंह और कुंदन सिंह, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा निवासी अकबर, पंडासराय निवासी रौनक किंग, हाउसिंग बोर्ड निवासी सानू सिंह सहित 8-10 अज्ञात लोग मौजूद थे। सभी ने विजय भगत और उसके साथियों को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद फायरिंग की गई। जान बचाकर भागने के दौरान विजय भगत के गर्दन के पास गोली लग गई। उसका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। वीडियो भी सामने आया घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को खदेड़ते नजर आ रहे हैं। गोली चलने जैसी आवाज भी सुनाई दे रही है। कुछ लोगों के हाथ में हथियार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने घटना से संबंधित मोबाइल वीडियो भी बरामद किया है और उसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच प्रभारी एसडीपीओ-1 एसके सुमन ने बताया कि एक पक्ष के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शिवपुरी स्मार्ट सिटी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज प्राप्त कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान कुछ लोगों ने शिवपुरी स्मार्ट सिटी कार्यालय पर भी हमला कर दिया था। मजबूत लोहे का गेट नहीं टूटने के कारण हमलावर अंदर नहीं जा सके। इसके बाद बाहर खड़ी दो बाइक पर लाठी-डंडे से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। बाइक किसकी है, इसकी जांच की जा रही है। एक साल से चल रहा है जमीन विवाद बताया जा रहा है कि एक पक्ष से धर्मेंद्र साह और दूसरे पक्ष से हनुमान नगर के नरसारा पंचायत के मुखिया रामजी राम के बीच करीब एक साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने संबंधित कागजात के साथ अंचलाधिकारी के समक्ष आवेदन दिया था। अंचलाधिकारी की ओर से किसी पक्ष के पक्ष में डिग्री नहीं देते हुए कोर्ट में जाने का निर्देश दिया गया था। पिछले करीब एक महीने में दोनों पक्षों के बीच चार-पांच बार पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष की ओर से जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया गया। मुखिया रामजी राम ने जमीन पर धारा 144 लगाने के लिए आवेदन देने के साथ थाना को भी निर्माण की सूचना दी थी। एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। विशनपुर थाना पुलिस के साथ टेक्निकल सेल की टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और मोबाइल से बनाए गए वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई हथियार या खोखा बरामद नहीं हुआ है। दो क्षतिग्रस्त बाइक जब्त की गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद, घटना के दौरान मौजूद लोगों और गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार के संबंध में साक्ष्य जुटा रही है। दरभंगा के विशनपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन एम्स के पास प्रस्तावित परिसर से सटी जमीन पर बुधवार को हुई गोलीबारी और मारपीट के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी में घायल विजय भगत के भाई अजय के बयान पर कांड संख्या 156/26 दर्ज किया गया है। मामले में पांच नामजद सहित कुल 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। दोस्त ने फोन पर दी जानकारी प्राथमिकी के अनुसार, अजय भगत को उसके दोस्त ने फोन कर बताया कि भाई विजय को गोली लग गई है। एम्स के पास जहां बाउंड्री निर्माण का काम चल रहा है, वहां 10-15 लोगों ने उसे घेर लिया है। इसके बाद अजय अपने दोस्त राहुल मंडल, शुभम कुमार और ऋतिक कुमार के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल निवासी चुन्नू सिंह और कुंदन सिंह, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा निवासी अकबर, पंडासराय निवासी रौनक किंग, हाउसिंग बोर्ड निवासी सानू सिंह सहित 8-10 अज्ञात लोग मौजूद थे। सभी ने विजय भगत और उसके साथियों को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद फायरिंग की गई। जान बचाकर भागने के दौरान विजय भगत के गर्दन के पास गोली लग गई। उसका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। वीडियो भी सामने आया घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को खदेड़ते नजर आ रहे हैं। गोली चलने जैसी आवाज भी सुनाई दे रही है। कुछ लोगों के हाथ में हथियार दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने घटना से संबंधित मोबाइल वीडियो भी बरामद किया है और उसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच प्रभारी एसडीपीओ-1 एसके सुमन ने बताया कि एक पक्ष के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शिवपुरी स्मार्ट सिटी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज प्राप्त कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान कुछ लोगों ने शिवपुरी स्मार्ट सिटी कार्यालय पर भी हमला कर दिया था। मजबूत लोहे का गेट नहीं टूटने के कारण हमलावर अंदर नहीं जा सके। इसके बाद बाहर खड़ी दो बाइक पर लाठी-डंडे से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। बाइक किसकी है, इसकी जांच की जा रही है। एक साल से चल रहा है जमीन विवाद बताया जा रहा है कि एक पक्ष से धर्मेंद्र साह और दूसरे पक्ष से हनुमान नगर के नरसारा पंचायत के मुखिया रामजी राम के बीच करीब एक साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने संबंधित कागजात के साथ अंचलाधिकारी के समक्ष आवेदन दिया था। अंचलाधिकारी की ओर से किसी पक्ष के पक्ष में डिग्री नहीं देते हुए कोर्ट में जाने का निर्देश दिया गया था। पिछले करीब एक महीने में दोनों पक्षों के बीच चार-पांच बार पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष की ओर से जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण शुरू करा दिया गया। मुखिया रामजी राम ने जमीन पर धारा 144 लगाने के लिए आवेदन देने के साथ थाना को भी निर्माण की सूचना दी थी। एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। विशनपुर थाना पुलिस के साथ टेक्निकल सेल की टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और मोबाइल से बनाए गए वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई हथियार या खोखा बरामद नहीं हुआ है। दो क्षतिग्रस्त बाइक जब्त की गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद, घटना के दौरान मौजूद लोगों और गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार के संबंध में साक्ष्य जुटा रही है।

