मुजफ्फरपुर में ट्रक चालक को फर्जी ट्रांसपोर्टर बनकर 30 टन मक्का यूपी पहुंचाने का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे रामदयालुनगर बुलाकर एक युवक ट्रक में सवार हो गया। रास्ते में उसने चालक को जूस पीने के लिए दिया। जूस पीने के कुछ देर बाद ही चालक को चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गया। इसी दौरान युवक उसकी जेब से 17 हजार रुपए और दो मोबाइल निकालकर फरार हो गया। कुछ देर बाद चालक को होश आया तो उसने किसी तरह ट्रक चलाया, लेकिन तुर्की थाना क्षेत्र में ट्रक आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को तुर्की पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को परिजनों के साथ सदर थाने पहुंचे चालक ने पूरी घटना की लिखित शिकायत की। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। फोन कर खुद को बताया ट्रांसपोर्टर, मक्का पहुंचाने की बात कही पीड़ित चालक जितेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गुरबक्सगंज गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन पहले हरियाणा के झज्जर से अलकतरा लदा ट्रक लेकर बिहार आया था। बीबीगंज में अलकतरा खाली करने के बाद उसने ट्रक मझौलिया में खड़ा कर दिया था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ट्रांसपोर्टर बताते हुए कहा कि उसे 30 टन मक्का लोड कर यूपी के उन्नाव पहुंचाना है। चालक को इसके लिए रामदयालुनगर स्थित मलंग स्थान के पास बुलाया गया। मलंग स्थान के पास ट्रक में सवार हुआ युवक जितेंद्र के अनुसार, वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो एक युवक उसके ट्रक में सवार हो गया। युवक ने मक्का लोड कराने की बात कहते हुए चालक को आगे चलने के लिए कहा। कुछ दूर जाने के बाद उसने जितेंद्र को जूस पीने के लिए दिया। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि जूस पीने के कुछ ही देर बाद उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इसी दौरान ट्रक में सवार युवक ने उसकी जेब से 17 हजार रुपए और दो मोबाइल निकाल लिए और रास्ते में उतरकर फरार हो गया। होश आया तो ट्रक चलाया, तुर्की में हो गया हादसा चालक के अनुसार, कुछ समय बाद उसे हल्का होश आया। इसके बाद उसने किसी तरह ट्रक को आगे बढ़ाया। इसी दौरान तुर्की थाना क्षेत्र में ट्रक आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और तुर्की पुलिस को सौंप दिया। जितेंद्र के मुताबिक, वह पूरी रात तुर्की थाने में रहा। बुधवार को जब उसे पूरी तरह होश आया तो उसने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पहुंचा सदर थाना, जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद जितेंद्र के परिजन तुर्की थाने पहुंचे। इसके बाद वे चालक को लेकर सदर थाना पहुंचे, जहां उसने लिखित शिकायत दी। सदर पुलिस अब फोन करने वाले व्यक्ति और उसके साथ ट्रक में सवार हुए युवक की पहचान में जुटी है। पुलिस घटना वाले स्थान और संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज के साथ फोन नंबरों की जांच कर रही है। जूस में क्या मिलाया गया था, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। मुजफ्फरपुर में ट्रक चालक को फर्जी ट्रांसपोर्टर बनकर 30 टन मक्का यूपी पहुंचाने का झांसा दिया गया। इसके बाद उसे रामदयालुनगर बुलाकर एक युवक ट्रक में सवार हो गया। रास्ते में उसने चालक को जूस पीने के लिए दिया। जूस पीने के कुछ देर बाद ही चालक को चक्कर आने लगा और वह बेहोश हो गया। इसी दौरान युवक उसकी जेब से 17 हजार रुपए और दो मोबाइल निकालकर फरार हो गया। कुछ देर बाद चालक को होश आया तो उसने किसी तरह ट्रक चलाया, लेकिन तुर्की थाना क्षेत्र में ट्रक आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को तुर्की पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को परिजनों के साथ सदर थाने पहुंचे चालक ने पूरी घटना की लिखित शिकायत की। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। फोन कर खुद को बताया ट्रांसपोर्टर, मक्का पहुंचाने की बात कही पीड़ित चालक जितेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के गुरबक्सगंज गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन पहले हरियाणा के झज्जर से अलकतरा लदा ट्रक लेकर बिहार आया था। बीबीगंज में अलकतरा खाली करने के बाद उसने ट्रक मझौलिया में खड़ा कर दिया था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ट्रांसपोर्टर बताते हुए कहा कि उसे 30 टन मक्का लोड कर यूपी के उन्नाव पहुंचाना है। चालक को इसके लिए रामदयालुनगर स्थित मलंग स्थान के पास बुलाया गया। मलंग स्थान के पास ट्रक में सवार हुआ युवक जितेंद्र के अनुसार, वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो एक युवक उसके ट्रक में सवार हो गया। युवक ने मक्का लोड कराने की बात कहते हुए चालक को आगे चलने के लिए कहा। कुछ दूर जाने के बाद उसने जितेंद्र को जूस पीने के लिए दिया। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि जूस पीने के कुछ ही देर बाद उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इसी दौरान ट्रक में सवार युवक ने उसकी जेब से 17 हजार रुपए और दो मोबाइल निकाल लिए और रास्ते में उतरकर फरार हो गया। होश आया तो ट्रक चलाया, तुर्की में हो गया हादसा चालक के अनुसार, कुछ समय बाद उसे हल्का होश आया। इसके बाद उसने किसी तरह ट्रक को आगे बढ़ाया। इसी दौरान तुर्की थाना क्षेत्र में ट्रक आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और तुर्की पुलिस को सौंप दिया। जितेंद्र के मुताबिक, वह पूरी रात तुर्की थाने में रहा। बुधवार को जब उसे पूरी तरह होश आया तो उसने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ पहुंचा सदर थाना, जांच में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद जितेंद्र के परिजन तुर्की थाने पहुंचे। इसके बाद वे चालक को लेकर सदर थाना पहुंचे, जहां उसने लिखित शिकायत दी। सदर पुलिस अब फोन करने वाले व्यक्ति और उसके साथ ट्रक में सवार हुए युवक की पहचान में जुटी है। पुलिस घटना वाले स्थान और संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज के साथ फोन नंबरों की जांच कर रही है। जूस में क्या मिलाया गया था, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

