टीकमगढ़ में नकली सोने की ईंट बेचने वाले महिला-पुरुष गिरफ्तार:यूपी के ग्रामीण से डेढ़ लाख हड़पे थे, दो आरोपी अब भी फरार

टीकमगढ़ में नकली सोने की ईंट बेचने वाले महिला-पुरुष गिरफ्तार:यूपी के ग्रामीण से डेढ़ लाख हड़पे थे, दो आरोपी अब भी फरार

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा इलाके में पीतल की ईंट को असली सोना बताकर डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने का मामला सामने आया है। दिगौड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को इस फर्जीवाड़े में शामिल एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, ललितपुर जिले के भैलोनी सूबा निवासी पीड़ित मनोज ने 6 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनोज ने बताया कि चार लोगों ने (जिसमें एक महिला भी शामिल थी) उन्हें झांसे में लेकर पीतल के टुकड़ों को सोने की असली ईंट बता दिया और 1.55 लाख रुपए ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस की शरण ली। रानीगंज तिगैला से धराए मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बुधवार को रानीगंज तिगैला से एक महिला और उसके साथी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पीतल को सोना बताकर बेचने का जुर्म कबूल कर लिया है। 80 हजार नकदी मिली पुलिस को आरोपियों के पास से पीतल धातु के टुकड़े और ठगी के 80 हजार रुपए मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, वहीं मामले में शामिल बाकी दो फरार साथियों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *