झारखंड में अगले 5 दिन बढ़ेगा तापमान:10 सितंबर तक कहीं-कहीं गरज-वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, कई जगह हल्की बारिश

झारखंड में अगले 5 दिन बढ़ेगा तापमान:10 सितंबर तक कहीं-कहीं गरज-वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट, कई जगह हल्की बारिश

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। 7 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की संभावना है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। 8 सितंबर को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की प्रबल संभावना है। 9 और 10 सितंबर के पूर्वानुमान में भी यही स्थिति रहने की संभावना है। रांची में अधिकतम 25.4, डालटनगंज में 32.1 डिग्री पारा 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। न्यूनतम 21.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। जमशेदपुर में अधिकतम 30.3, न्यूनतम 24.7, डालटनगंज में 32.1 और 25.8, बोकारो-थर्मल में 31.1 और 23.5, चाईबासा में 28.4 और 22.8, सिमडेगा में 25.7 और 23.3, लातेहार में 25.1 और 20.4, सरायकेला में 29.8 और 24.5, पाकुड़ में 32.0 और 26.8 तथा बहरागोड़ा में 33.5 और 25.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। रांची में 0.2 मिमी, सरायकेला में 0.5 मिमी बारिश हुई, जबकि जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो-थर्मल, चाईबासा, सिमडेगा और लातेहार में बारिश नहीं हुई। 1 जून से अब तक रांची में 1087.3, जमशेदपुर में 993.3, डालटनगंज में 1015.4, बोकारो-थर्मल में 803.0 और चाईबासा में 1097.2 मिमी बारिश हुई। गरज-वज्रपात के साथ तेज हवा की चेतावनी 5, 6 और 7 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गरज और वज्रपात की संभावना है। 8, 9 और 10 सितंबर को कहीं-कहीं गरज-वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा व धनबाद में प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं दक्षिणी झारखंड के पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसावां, उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा व लातेहार तथा उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में गरज और वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी सिंहभूम 51% अधिक तो पाकुड़ में 47% कम झारखंड में मानसून की बारिश सामान्य के करीब पहुंच गया है, लेकिन जिलावार स्थिति में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार 1 जून से 4 सितंबर तक राज्य में 822.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 831.8 मिमी मानी जाती है। यानी राज्य में महज 1% कम बारिश हुई है, जो सामान्य श्रेणी में है। हालांकि, 24 जिलों के आंकड़ों में कई जगह बारिश सामान्य से काफी कम रही है। पाकुड़ में सबसे अधिक 47% कम बारिश दर्ज की गई, जहां 495.4 मिमी के मुकाबले सामान्य 935.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। चतरा में 32%, कोडरमा में 24%, गिरिडीह और गुमला में 23-23%, हजारीबाग में 21%, देवघर में 34%, जामताड़ा और साहिबगंज में 18-18% की कमी दर्ज हुई। बोकारो में 10%, दुमका और पलामू में 11-11%, गोड्डा में 15%, रामगढ़ में 6% और धनबाद व सरायकेला-खरसावां में 2-2% कम बारिश हुई। 8 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश बारिश के मामले में पश्चिमी सिंहभूम सबसे आगे रहा, जहां 1268.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य 839.2 मिमी से 51% अधिक है और अतिरिक्त बारिश की श्रेणी में आता है। साहिबगंज में 19%, पलामू में 18%, रांची में 15%, पूर्वी सिंहभूम में 11%, सिमडेगा में 5%, लातेहार में 3%, खूंटी में 1% अधिक बारिश हुई। बोकारो, धनबाद और सरायकेला-खरसावां में कमी बहुत कम रही, इसलिए ये जिले सामान्य बारिश की श्रेणी में हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। 7 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की संभावना है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हो सकती है। 8 सितंबर को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की प्रबल संभावना है। 9 और 10 सितंबर के पूर्वानुमान में भी यही स्थिति रहने की संभावना है। रांची में अधिकतम 25.4, डालटनगंज में 32.1 डिग्री पारा 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। न्यूनतम 21.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। जमशेदपुर में अधिकतम 30.3, न्यूनतम 24.7, डालटनगंज में 32.1 और 25.8, बोकारो-थर्मल में 31.1 और 23.5, चाईबासा में 28.4 और 22.8, सिमडेगा में 25.7 और 23.3, लातेहार में 25.1 और 20.4, सरायकेला में 29.8 और 24.5, पाकुड़ में 32.0 और 26.8 तथा बहरागोड़ा में 33.5 और 25.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। रांची में 0.2 मिमी, सरायकेला में 0.5 मिमी बारिश हुई, जबकि जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो-थर्मल, चाईबासा, सिमडेगा और लातेहार में बारिश नहीं हुई। 1 जून से अब तक रांची में 1087.3, जमशेदपुर में 993.3, डालटनगंज में 1015.4, बोकारो-थर्मल में 803.0 और चाईबासा में 1097.2 मिमी बारिश हुई। गरज-वज्रपात के साथ तेज हवा की चेतावनी 5, 6 और 7 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गरज और वज्रपात की संभावना है। 8, 9 और 10 सितंबर को कहीं-कहीं गरज-वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा व धनबाद में प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं दक्षिणी झारखंड के पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसावां, उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा व लातेहार तथा उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में गरज और वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी सिंहभूम 51% अधिक तो पाकुड़ में 47% कम झारखंड में मानसून की बारिश सामान्य के करीब पहुंच गया है, लेकिन जिलावार स्थिति में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार 1 जून से 4 सितंबर तक राज्य में 822.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 831.8 मिमी मानी जाती है। यानी राज्य में महज 1% कम बारिश हुई है, जो सामान्य श्रेणी में है। हालांकि, 24 जिलों के आंकड़ों में कई जगह बारिश सामान्य से काफी कम रही है। पाकुड़ में सबसे अधिक 47% कम बारिश दर्ज की गई, जहां 495.4 मिमी के मुकाबले सामान्य 935.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। चतरा में 32%, कोडरमा में 24%, गिरिडीह और गुमला में 23-23%, हजारीबाग में 21%, देवघर में 34%, जामताड़ा और साहिबगंज में 18-18% की कमी दर्ज हुई। बोकारो में 10%, दुमका और पलामू में 11-11%, गोड्डा में 15%, रामगढ़ में 6% और धनबाद व सरायकेला-खरसावां में 2-2% कम बारिश हुई। 8 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश बारिश के मामले में पश्चिमी सिंहभूम सबसे आगे रहा, जहां 1268.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य 839.2 मिमी से 51% अधिक है और अतिरिक्त बारिश की श्रेणी में आता है। साहिबगंज में 19%, पलामू में 18%, रांची में 15%, पूर्वी सिंहभूम में 11%, सिमडेगा में 5%, लातेहार में 3%, खूंटी में 1% अधिक बारिश हुई। बोकारो, धनबाद और सरायकेला-खरसावां में कमी बहुत कम रही, इसलिए ये जिले सामान्य बारिश की श्रेणी में हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *