जामताड़ा में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:रांची से लौटते समय हुआ हादसा, हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के दरवाजे पर पैर फिसला

जामताड़ा में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:रांची से लौटते समय हुआ हादसा, हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के दरवाजे पर पैर फिसला

जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक ट्रेन से गिरकर 18 साल के युवक की जान चली गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास किलोमीटर संख्या 251/27 पर हुई। मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के तौर पर हुई है। मुन्ना अपने मामा सुरभू शर्मा का इलाज कराने रांची गया था। इलाज के बाद वह हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से अपने घर देवघर लौट रहा था। मुन्ना के मामा ने बताया कि सुबह वह बाथरूम जाने के लिए उठा था। वह ट्रेन के गेट के पास खड़ा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मधुपुर से रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुन्ना नौवीं कक्षा का छात्र था और अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। इस हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक ट्रेन से गिरकर 18 साल के युवक की जान चली गई। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास किलोमीटर संख्या 251/27 पर हुई। मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के तौर पर हुई है। मुन्ना अपने मामा सुरभू शर्मा का इलाज कराने रांची गया था। इलाज के बाद वह हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से अपने घर देवघर लौट रहा था। मुन्ना के मामा ने बताया कि सुबह वह बाथरूम जाने के लिए उठा था। वह ट्रेन के गेट के पास खड़ा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मधुपुर से रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुन्ना नौवीं कक्षा का छात्र था और अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। इस हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *