पंकज आडवाणी 29वीं बार क्यू स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन:5 घंटे के फाइनल में 317 पॉइंट्स से पीछे थे; इंग्लैंड के हॉल को 1906-1206 से हराया

पंकज आडवाणी 29वीं बार क्यू स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन:5 घंटे के फाइनल में 317 पॉइंट्स से पीछे थे; इंग्लैंड के हॉल को 1906-1206 से हराया

भारत के पंकज आडवाणी 29वीं बार क्यू स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बने। 41 साल के आडवाणी ने इंग्लैंड के रॉबर्ट हॉल को हराकर वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता। 5 घंटे चले फाइनल में आडवाणी ने 1906 पॉइंट्स बनाए, जबकि हॉल 1206 पॉइंट्स तक पहुंचे। एक समय हॉल 317 पॉइंट्स से आगे थे। लेकिन आडवाणी ने 587 पॉइंट्स की सीरीज खेलकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। इस चैंपियनशिप में किसी खिलाड़ी की यह सबसे बड़ी सीरीज है। बिलियर्ड्स में ‘ब्रेक’ क्या होता है? बिलियर्ड्स में खिलाड़ी क्यू नाम की लंबी स्टिक से गेंदों को मारता है और नियमों के मुताबिक पॉइंट्स जुटाता है। लगातार एक ही बारी में बनाए गए पॉइंट्स को ‘ब्रेक’ कहा जाता है। यानी आडवाणी का 587 का ब्रेक यह बताता है कि उन्होंने अपनी बारी में लगातार खेलते हुए 587 पॉइंट्स बनाए। शुरुआत में बढ़त, फिर हॉल की वापसी फाइनल की शुरुआत आडवाणी ने 91 पॉइंट्स के ब्रेक से की। लेकिन हॉल ने 203 पॉइंट्स की सीरीज बनाकर बढ़त हासिल कर ली। करीब दो घंटे तक दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। इसके बाद आडवाणी ने एक और ब्रेक बनाकर बढ़त लेने की कोशिश की। हालांकि, हॉल ने अगले करीब 30 मिनट में 331 पॉइंट्स का बड़ा ब्रेक खेला। इससे वह आडवाणी से 300 से ज्यादा पॉइंट्स आगे निकल गए। 115 मिनट बाकी थे, स्कोर 697-1014 जब मुकाबले में 115 मिनट बाकी थे, तब स्कोर आडवाणी के 697 और हॉल के 1014 पॉइंट्स था। हॉल 317 पॉइंट्स आगे थे। उनके सामने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका था। इससे पहले वह वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के पांच फाइनल खेल चुके थे, लेकिन खिताब नहीं जीत पाए थे। ऐसे दबाव में आडवाणी ने 210 पॉइंट्स का ब्रेक बनाया और अंतर घटाकर करीब 100 पॉइंट्स कर दिया। इसके बाद हॉल से एक आसान शॉट चूक गया। बिलियर्ड्स में ऐसी गलती विरोधी खिलाड़ी को दोबारा टेबल पर खेलने का मौका दे सकती है। आडवाणी ने इसी मौके का पूरा फायदा उठाया। फाइनल तक पहुंचने का सफर आडवाणी ने खिताब जीतने से पहले क्वार्टरफाइनल में भारत के ही सौरव कोठारी को 1134-575 से हराया। यह मुकाबला करीब तीन घंटे चला। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के डेविड कॉजियर को 1607-1271 से मात दी। अब इंदौर में 30वें वर्ल्ड टाइटल की तैयारी आडवाणी अब बिलियर्ड्स से अलग क्यू स्पोर्ट्स के दूसरे प्रारूप स्नूकर की तैयारी करेंगे। वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप नवंबर में इंदौर में होनी है। ———————— स्पोर्ट्स की यह खबर पढ़िए… भारत ने टी-20 में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 4 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *