मुजफ्फरपुर में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; VIDEO:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; हादसे के बाद ड्राइवर फरार

मुजफ्फरपुर में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; VIDEO:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; हादसे के बाद ड्राइवर फरार

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एक्सचेंज के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हादसे वाली जगह पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। मृतक और गंभीर रूप से घायल युवक जैतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर विश्वनाथ गांव के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों रत्नेश और सत्यम ने बताया कि दशई बैठा के बेटे सरोज कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सरोज को तुरंत एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइक पर सवार दूसरे युवक रमेश कुमार (पिता- छठू भगत) की हादसे वाली जगह पर ही मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज पड़ताल में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सरैया पुलिस हादसे वाली जगह पहुंची। पुलिस ने मृतक रमेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान हो सके। मामले के संबंध में एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने घटना की औपचारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरैया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई और अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी हुई है। मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) एक्सचेंज के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हादसे वाली जगह पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। मृतक और गंभीर रूप से घायल युवक जैतपुर थाना क्षेत्र के रामपुर विश्वनाथ गांव के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों रत्नेश और सत्यम ने बताया कि दशई बैठा के बेटे सरोज कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सरोज को तुरंत एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाइक पर सवार दूसरे युवक रमेश कुमार (पिता- छठू भगत) की हादसे वाली जगह पर ही मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज पड़ताल में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही सरैया पुलिस हादसे वाली जगह पहुंची। पुलिस ने मृतक रमेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान हो सके। मामले के संबंध में एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने घटना की औपचारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरैया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई और अज्ञात ट्रक की तलाश में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *