जसमई पुलिया पर काम शुरू, कायमगंज रोड बंद:फर्रुखाबाद से दिल्ली-आगरा जाने वाली बसें अब मोहम्मदाबाद-नवाबगंज होकर जाएंगी

जसमई पुलिया पर काम शुरू, कायमगंज रोड बंद:फर्रुखाबाद से दिल्ली-आगरा जाने वाली बसें अब मोहम्मदाबाद-नवाबगंज होकर जाएंगी

फर्रुखाबाद से कायमगंज जाने वाला रास्ता जसमई पुलिया पर काम शुरू होने के कारण गुरुवार शाम से बंद हो गया है। अब निगम की बसें जो कायमगंज होकर दिल्ली, एटा और आगरा जाती थीं, वे फर्रुखाबाद से मोहम्मदाबाद और नवाबगंज होकर जाएंगी। एटा-कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग राज्य मार्ग संख्या 121 है। जसमई तिराहे के पास अंडरपास पुलिया खराब हो गई थी और यह अब सुरक्षित नहीं थी। इसी वजह से गुरुवार शाम को पुलिया पर काम शुरू किया गया। देखें, 2 तस्वीरें… पुलिया के हिस्सों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है, जिससे कायमगंज जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। अब गाड़ियों को नवाबगंज और मोहम्मदाबाद होकर कायमगंज जाना पड़ेगा। निगम की बसों को करीब 20 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना होगा। इससे यात्रियों का एक घंटा ज्यादा लगेगा। पीडब्ल्यूडी यह पुलिया बनवा रहा है। गुरुवार शाम को काम शुरू होते ही बैरिकेडिंग लगाकर बैनर भी लगा दिया गया है, जिसमें रास्ते के बंद होने की जानकारी दी गई है। हरदोई और शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाली बसें भी इसी रास्ते से निकलती हैं।
उन्हें भी अब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ेगा। मालूम कि गुरुवार की शाम को कार्य शुरू होने के बाद वहां जाम की स्थिति भी बन गई। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *