जयपुर में बदमाशों के इनोवा टैक्सी कार लूटने का मामला सामने आया है। बाइक पर आए तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। टैक्सी ड्राइवर को धोखे से नीचे उतारकर कार ले भागे। मामले में गुरुवार रात खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ लुटेरों की तलाश में जुटी है। एसआई रामफूल ने बताया- लूट की वारदात टोंक के निवाई निवासी विकास चौधरी के साथ हुई। रात करीब 8:15 बजे वह अपनी इनोवा टैक्सी लेकर जा रहा था। खातीपुरा रेलवे स्टेशन के पास पीछे से बाइक पर तीन लड़के आए। गाड़ी के पास से निकलते समय बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने हाथ का इशारा किया। इशारा कर बताया कि गाड़ी के पीछे कुछ लगा हुआ है। गाड़ी रोककर देखने गया तो बदमाश कार ले गए गाड़ी को रोककर पीछे देखने गया। इस दौरान बाइक पर सवार एक लड़का गाड़ी के अंदर बैठ गया। बाइक सवार साथियों के साथ कार को लेकर फरार हो गया। लूट की सूचना पर खोह नागोरियन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तलाश में जुटी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि धोखा देकर बदमाशों मुझे नीचे उतारा। फिर कार लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

