Lust Stories 3: सना थम्पी ने ‘लस्ट स्टोरीज 3’ से किया धमाकेदार डेब्यू! किरण राव संग काम करने को लेकर की बात

Lust Stories 3: सना थम्पी ने ‘लस्ट स्टोरीज 3’ से किया धमाकेदार डेब्यू! किरण राव संग काम करने को लेकर की बात

Lust Stories 3 Actress Sana Thampi: नेटफ्लिक्स की फेमस एंथोलॉजी फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट ‘लस्ट स्टोरीज 3’ (Lust Stories 3) जिसका इंतजार लंबे अरसे से लोग कर रहे थे वह खत्म हो गया है। सीरीज 18 सितंबर शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। इस नई सीरीज के साथ अभिनेत्री सना थम्पी (Sana Thampi) ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। ऐसे में सना ने फिल्म निर्माता किरण राव (Kiran Rao) के निर्देशन में काम किया है। अब उन्होंने किरण राव को अपनी पंसदीदा निर्माता बताया है और उनके साथ काम करने के एक्सपीरियंस भी शेयर किए हैं।

सना थम्पी ने किया है ‘लस्ट स्टोरी 3’ से डेब्यू

अभिनेत्री सना थम्पी ने IANS के साथ खास बातचीत की। इस दौरान सना ने किरण राव के साथ काम करने और ऑडिशन से लेकर फाइनल सिलेक्शन तक के अपने अनुभव को खुलकर बताया। सना थम्पी ने कहा, “किरण राव मेरी पसंदीदा फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और हम सबने उनकी बेहतरीन फिल्में देखी हैं। जब मैं ऑडिशन दे रही थी, तब मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह उनके निर्देशन में बनने वाली फिल्म या ‘लस्ट स्टोरीज 3’ के लिए है। मुझे बस इतना बताया गया था कि एक शॉर्ट फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए ऑडिशन है।”

सना ने आगे बताया कि बिल्कुल आखिरी समय में उनकी मुलाकात अभिनेता गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) से हुई थी। उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि यह एक और ऑडिशन राउंड है, लेकिन वह फाइनल स्टेज था। नेटफ्लिक्स की मंजूरी के बाद हम दोनों को इस कहानी के लिए फाइनल कर लिया गया।”

सना ने किरण राव के काम को लेकर क्या कहा?

सना ने किरण राव के काम करने के तरीके को बेहद शानदार बताया। उन्होंने कहा, “किरण मैम की हर छोटी से छोटी बारीकी पर ध्यान देने की आदत मुझे बहुत पसंद है। पूरी टीम के साथ काम करना बेहद मजेदार, रोमांचक और तनावमुक्त रहा।”

वहीं निर्देशक किरण राव ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि इच्छा और मानवीय भावनाएं हमें ऐसे ऑप्शन चुनने पर मजबूर करती हैं जिनके नतीजे अप्रत्याशित होते हैं। एंथोलॉजी फॉर्मेट और नेटफ्लिक्स ने बिना रोके-टोक उन्हें अंतरंगता और हास्य के साथ नया प्रयोग करने का मौका दिया।

दिग्गज निर्देशकों और कलाकारों से सजी है ‘लस्ट स्टोरीज 3’

18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में किरण राव के अलावा विशाल भारद्वाज, शकुन बत्रा और विक्रमादित्य मोटवाने जैसे दिग्गजों ने प्यार, उलझे रिश्तों पर आधारित कहानियां निर्देशित की हैं। फिल्म में राधिका आप्टे, राधिका मदन, सिद्धार्थ, अली फजल, विजय वर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, अभिषेक बनर्जी और गुरफतेह पीरजादा जैसे शानदार कलाकारों की फौज नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *