जौनपुर में 50 मीटर दूर अवैध काम का आरोप:बदबू और बीमारियों से ग्रामीण परेशान, बोले- जीना मुश्किल

जौनपुर में 50 मीटर दूर अवैध काम का आरोप:बदबू और बीमारियों से ग्रामीण परेशान, बोले- जीना मुश्किल

जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे विशुनपुर मझवारा और सुरहरपुर गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे एक अवैध पोल्ट्री फार्म से परेशान होकर डीएम से शिकायत करने पहुंचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि यह पोल्ट्री फार्म आबादी वाले इलाके से सिर्फ 50 मीटर दूर चल रहा है। इससे तेज बदबू आती है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यह पोल्ट्री फार्म राकेश सिंह पुत्र बजरंगी सिंह चला रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के नियमों के मुताबिक, कोई भी पोल्ट्री फार्म रिहायशी इलाके या गांव से कम से कम 500 मीटर दूर होना चाहिए। लेकिन, यह फार्म गांव से सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर बना है, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। फार्म से निकलने वाली तेज बदबू के कारण ग्रामीणों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। पूरे इलाके में लाखों की संख्या में मक्खियां और मच्छर पनप रहे हैं। इससे गांव में मलेरिया, डेंगू, डायरिया और सांस की तकलीफ जैसी संक्रामक बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। इस दुर्गंध और गंदगी का सबसे बुरा असर गांव के छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की तुरंत जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनहित और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए, अगर यह पोल्ट्री फार्म बिना वैध एनओसी और नियमों के खिलाफ चल रहा है, तो इसे तुरंत बंद किया जाए या आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *