जयपुर के बड़ी चौपड़ बाजार में आग के बाद अशोक गहलोत पहुंचे मौके पर, प्रभावित दुकानदारों से की बातचीत

जयपुर के बड़ी चौपड़ बाजार में आग के बाद अशोक गहलोत पहुंचे मौके पर, प्रभावित दुकानदारों से की बातचीत

जयपुर। बड़ी चौपड़ स्थित बाजार में गुरुवार को लगी आग के बाद आज (शुक्रवार को) पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौके पर पहुंचे। गहलोत ने सेठी कॉम्प्लेक्स में आग से प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत कर आग से हुए नुकसान की जानकारी ली और मौके के हालात भी देखे। आग की घटना में बाजार की करीब 25 दुकानें प्रभावित हुई हैं।

आग के बाद दुकानदारों के सामने हुए नुकसान और कारोबार पर पड़े असर को लेकर गहलोत ने उनसे बात की और उनकी परेशानियां जानीं। इस दौरान बड़ी चौपड़ बाजार में आग से प्रभावित क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी नजर आई।

खबर अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *