एशियन गेम्स में मनु भाकर-तजिंदरपाल सिंह भारत के ध्वजवाहक होंगे:नागोया में शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी, 503 खिलाड़ी उतरेंगे

एशियन गेम्स में मनु भाकर-तजिंदरपाल सिंह भारत के ध्वजवाहक होंगे:नागोया में शनिवार को ओपनिंग सेरेमनी, 503 खिलाड़ी उतरेंगे

ओलिंपिक की दो ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर और दो बार के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदरपाल सिंह तूर भारत के ध्वजवाहक होंगे। दोनों शनिवार को नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में 2026 एशियन गेम्स के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। भारत ने इस बार एशियन गेम्स के लिए 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इसमें 269 मेंस और 234 विमेंस खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय दल में आखिरी समय पर 11 खिलाड़ी जुड़े भारतीय दल में पहले 492 खिलाड़ी शामिल थे। आखिरी समय पर चार सर्फर, छह एथलीट और एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर जोड़ा गया। खिलाड़ियों के साथ 265 सदस्यीय सपोर्ट ग्रुप भी है। इसमें 246 कोच और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। सपोर्ट ग्रुप में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के 19 दल अधिकारी भी हैं। पिछले एशियन गेम्स से छोटा दल भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में इस बार छोटा दल भेजा है। 2022 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भारत के 661 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 333 मेंसऔर 328 विमेंस थीं। हांगझोउ एशियन गेम्स भारत के लिए अब तक का सबसे सफल संस्करण रहा। भारत ने पहली बार एक ही एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीते थे। टीम ने कुल 107 पदक अपने नाम किए, जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। ओलिंपिक की दो ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर और दो बार के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदरपाल सिंह तूर भारत के ध्वजवाहक होंगे। दोनों शनिवार को नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में 2026 एशियन गेम्स के ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। भारत ने इस बार एशियन गेम्स के लिए 503 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इसमें 269 मेंस और 234 विमेंस खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय दल में आखिरी समय पर 11 खिलाड़ी जुड़े भारतीय दल में पहले 492 खिलाड़ी शामिल थे। आखिरी समय पर चार सर्फर, छह एथलीट और एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर जोड़ा गया। खिलाड़ियों के साथ 265 सदस्यीय सपोर्ट ग्रुप भी है। इसमें 246 कोच और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। सपोर्ट ग्रुप में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के 19 दल अधिकारी भी हैं। पिछले एशियन गेम्स से छोटा दल भारत ने पिछले एशियन गेम्स की तुलना में इस बार छोटा दल भेजा है। 2022 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन गेम्स में भारत के 661 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 333 मेंसऔर 328 विमेंस थीं। हांगझोउ एशियन गेम्स भारत के लिए अब तक का सबसे सफल संस्करण रहा। भारत ने पहली बार एक ही एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा पदक जीते थे। टीम ने कुल 107 पदक अपने नाम किए, जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *