जमुई में तीर्थयात्रियों की बस 10-फीट गहरे गड्ढे में पलटी:देवघर से गयाजी जा रही थी गाड़ी; सभी 50 यात्री सुरक्षित

जमुई में तीर्थयात्रियों की बस 10-फीट गहरे गड्ढे में पलटी:देवघर से गयाजी जा रही थी गाड़ी; सभी 50 यात्री सुरक्षित

जमुई में शनिवार देर रात तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि,राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 50 यात्री सुरक्षित बच गए। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरिया पुल के पास की है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे यात्री बस देवघर से गयाजी जा रही थी। बस में सवार सभी यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। शनिवार को सभी ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद वे तीर्थयात्रा के लिए गयाजी रवाना हुए थे। इसी दौरान देर रात जब बस खपरिया पुल के पास पहुंची, तो सड़क पर बने गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गई। अंधेरा होने के कारण गड्ढे का नहीं चला पता बस चालक छोटन साव और उपचालक दीपक ने बताया कि रात में अंधेरा होने के कारण सड़क में बने गड्ढे का अंदाजा नहीं लग सका। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिससे सड़क और गड्ढे के बीच का अंतर दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और सीधे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। चालक के अनुसार, हादसे में भगवान की कृपा से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। चालक ने बताया कि उपचालक ने बताया कि इस दौरान बस की स्टेरिंग भी फेल हो गई था। दूसरे वाहन से यात्रियों को भेजा गया घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को निकालने का किया जा रहा प्रयास सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात बस दुर्घटना की सूचना मिली थी। बस सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई थी,लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस मालिक को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त बस को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इधर,स्थानीय लोगों ने बताया कि खपरिया पुल के पास सड़क किनारे लंबे समय से गहरा गड्ढा बना हुआ है। इसमें पानी भरा रहने के कारण रात में दिखाई नहीं देता। लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है। जमुई में शनिवार देर रात तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि,राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 50 यात्री सुरक्षित बच गए। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरिया पुल के पास की है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे यात्री बस देवघर से गयाजी जा रही थी। बस में सवार सभी यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। शनिवार को सभी ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद वे तीर्थयात्रा के लिए गयाजी रवाना हुए थे। इसी दौरान देर रात जब बस खपरिया पुल के पास पहुंची, तो सड़क पर बने गहरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गई। अंधेरा होने के कारण गड्ढे का नहीं चला पता बस चालक छोटन साव और उपचालक दीपक ने बताया कि रात में अंधेरा होने के कारण सड़क में बने गड्ढे का अंदाजा नहीं लग सका। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिससे सड़क और गड्ढे के बीच का अंतर दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और सीधे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। चालक के अनुसार, हादसे में भगवान की कृपा से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। चालक ने बताया कि उपचालक ने बताया कि इस दौरान बस की स्टेरिंग भी फेल हो गई था। दूसरे वाहन से यात्रियों को भेजा गया घटना की सूचना मिलते ही सोनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस को निकालने का किया जा रहा प्रयास सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात बस दुर्घटना की सूचना मिली थी। बस सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई थी,लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस मालिक को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त बस को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इधर,स्थानीय लोगों ने बताया कि खपरिया पुल के पास सड़क किनारे लंबे समय से गहरा गड्ढा बना हुआ है। इसमें पानी भरा रहने के कारण रात में दिखाई नहीं देता। लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *