कन्नौज में 3 दिन से लापता 13 साल की छात्रा शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में अपने घर पहुंची। पिता ने दरवाजा खोला तो छात्रा उन्हें देखते ही बेहोश हो गई। उसके कपड़ों पर खून लगा मिला। खून देखकर घर वालों के होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तुरंत पुलिस की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को जिला अस्पताल ले गई। यहां इलाज के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की एक जान पहचान का लड़कर ले गया था। नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। रेप की आशंका को देखते हुए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। साइकिल खड़ी कर ऑटो से जाती थी कॉलेज सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी किसान की 13 साल की बेटी इलाके के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा-6 में पढ़ती है। परिजनों के मुताबिक, वह 7 सितंबर को साइकिल लेकर कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। 8 सितंबर को दर्ज कराई गई गुमशुदगी छात्रा रोज जलालपुर कस्बे में साइकिल खड़ी करती थी। इसके बाद ऑटो से कॉलेज जाती थी। 7 सितंबर को वह कॉलेज नहीं पहुंची। दोपहर बाद तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी छात्रा का पता नहीं चला। इसके बाद 8 सितंबर को परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाली में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। तड़के घर पहुंची, पिता को देखते ही हुई बेहोश 11 सितंबर की सुबह तड़के घर का दरवाजा खटखटाया गया। पिता ने दरवाजा खोला तो सामने छात्रा बदहवास हालत में खड़ी थी। पिता को देखते ही वह बेहोश हो गई।उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। महिला पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची सूचना के बाद महिला पुलिस छात्रा को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसका इलाज कराया गया। दोपहर बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने रेप की आशंका के चलते छात्रा के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती रखा गया है। कोतवाल बोले- हालत ठीक होने पर छात्रा से होगी पूछताछ कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- छात्रा अभी बेहोशी की हालत में है। वह फिलहाल कुछ बता नहीं पा रही है। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। हालत ठीक होने के बाद छात्रा से घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। परिचित युवक पर छात्रा को ले जाने की आशंका पुलिस को शुरुआती जानकारी में पता चला है कि कॉलेज जाने का इंतजार कर रही छात्रा के पास एक परिचित युवक पहुंचा था। उसने छात्रा को कॉलेज छोड़ने की बात कही और अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि रास्ते में युवक ने छात्रा को कोल्डड्रिंक पिलाई। आशंका जताई जा रही है कि कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाया गया हो। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के कॉलेज जाने वाले रास्ते और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और छात्रा के बयान के बाद मामले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। —————————— यह खबर भी पढ़ें – यूपी पुलिस विभाग सिपाहियों से 8 लाख जमा करवा रहा, परीक्षा देकर दरोगा बने यूपी में पुलिस विभाग के करीब 1700 जवान सिपाही की नौकरी छोड़ना चाहते हैं। इनका सिलेक्शन दरोगा, कंप्यूटर ऑपरेटर के अलावा अन्य भर्तियों में हो चुका है। इनमें से 75% अभ्यर्थियों का सिलेक्शन तो दरोगा के पद पर ही हुआ है। अब पुलिस विभाग इन्हें रिलीविंग लेटर नहीं दे रहा। विभाग की शर्त है कि ट्रेनिंग में हुए खर्च और वेतन की रकम लौटानी होगी। पढ़िए पूरी खबर…

