कासगंज में यातायात माह शुरू:एसपी ओपी सिंह ने फीता काटा, जागरूकता रैली निकली; 1 से 30 नवंबर तक नियमों के पालन की अपील

कासगंज में यातायात माह शुरू:एसपी ओपी सिंह ने फीता काटा, जागरूकता रैली निकली; 1 से 30 नवंबर तक नियमों के पालन की अपील

कासगंज में रविवार को यातायात माह शुरू हुआ। एसपी ओपी सिंह ने सुबह 11 बजे सोरों गेट पर फीता काटकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। एसपी ओपी सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों को जागरूक कर सड़क हादसों में कमी लाने की कोशिश कर रही है।
यातायात माह के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, तय गति सीमा और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील भी की जाएगी। प्रमुख चौराहों और रास्तों पर अभियान चलाया जाएगा। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
कार्यक्रम में एएसपी आलोक सिंह, एडीएम आलोक गुप्ता, उप संभागीय अधिकारी आरके तिवारी, सीओ सिटी आंचल चौहान और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे। व्यापारी नेता और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है। यातायात माह 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *