NZ vs IND 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, भारत पहले करेगा बैटिंग, वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे, भुवनेश्वर-वरुण चक्रवर्ती की की वापसी

NZ vs IND 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, भारत पहले करेगा बैटिंग, वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे, भुवनेश्वर-वरुण चक्रवर्ती की की वापसी

NZ vs IND T20I Series: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। भारत सीरीज में 3-1 से आगे है। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व मिचेल सैंटनर कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। 

New Zealand vs India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम का नेतृत्व श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड टीम की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में है। भारत टीम टी20I सीरीज में 3-1 से आगे है, लेकिन टीम को पिछले मुकाबले में 87 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। हैमिल्टन में खेले जा रहे 5वें टी20I मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता और पहले बॉलिंग का निर्णय किया। भारतीय टीम में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है, वहीं टीम में भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है।

टॉस हारने के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान?

न्यूजीलैंड से टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘इस ऐतिहासिक मैदान पर आना हमारे लिए बेहद खास मौका है। हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हम अपनी टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए परखना चाहते थे, क्योंकि पिछले चारों मैचों में हमने लक्ष्य का पीछा किया था। इसलिए हम देखना चाहते थे कि पहली पारी में विकेट कैसा खेलता है।

वहीं, ऑकलैंड में मिली हार के बाद भारत की रणनीति पर श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘ऑकलैंड में मैदान की सीमाएं अलग थीं। गेंदबाजों ने कुछ बल्लेबाजों के खिलाफ अलग योजनाएं बनाई थीं। लेकिन फिलिप्स को भी पूरा श्रेय जाता है, उन्होंने शानदार पारी खेली। हमारे लिए जरूरी है कि हम अपने स्वाभाविक खेल के अनुसार गेंदबाजी करें और अपनी योजना के साथ-साथ विकेट की जरूरत को भी समझें।’

भारतीय टीम में को लेकर उन्होंने कहा, ‘हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। वरुण और भुवनेश्वर टीम में आए हैं। वरुण अपने मौके का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। वह काफी उत्साहित हैं और इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

न्यूज़ीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

ग्लेन फिलिप्स सीरीज में टॉप स्कोरर

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सीरीज के चार मैच में 189.04 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 276 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। इसके बाद भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 227.91 की स्ट्राइक रेट से कुल 196 रन हैं। अभिषेक शर्मा ने एक शतक भी ठोका है।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *