कार डिवाइडर से टकराई, 2 युवकों की मौत; 3 घायल:बदायूं के मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ हादसा, ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे

कार डिवाइडर से टकराई, 2 युवकों की मौत; 3 घायल:बदायूं के मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ हादसा, ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे

बदायूं में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र का है। मोतीमहल के पास हुआ हादसा हादसा मथुरा-बरेली हाईवे पर मोतीमहल के पास रात करीब 10:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और छत भी नीचे दब गई। दो दोस्तों की मौत, तीन घायल मृतकों की पहचान अयोध्यागंज निवासी सागर मिश्रा (20) और मुजरिया थाना क्षेत्र के परमू गांव निवासी रामकेश (24) के रूप में हुई है। घायलों में उझानी के बहादुरगंज निवासी शैलेंद्र (20), सक्षम (17) और अयोध्यागंज निवासी कार्तिक (20) शामिल हैं। सभी दोस्त ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। रिकवरी वैन से कार हटाई हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। बाद में रिकवरी वैन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हाईवे किनारे कराया गया, जिसके बाद आवाजाही सामान्य हुई। उझानी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में सागर मिश्रा और रामकेश की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *