कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अनस BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने, महिला सिपाही ने सुसाइड किया; 700 घरों पर बुलडोजर चलेगा

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अनस BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने, महिला सिपाही ने सुसाइड किया; 700 घरों पर बुलडोजर चलेगा

नमस्कार, कानपुर की कल (गुरुवार) की 10 बड़ी खबरें…रेउना थाना क्षेत्र में 22 साल की महिला सिपाही ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह 2025 बैच की कांस्टेबल थी और मोहनलालगंज थाने की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थी। संजय नगर में रेलवे की जेसीबी पहुंचते ही हड़कंप मच गया। 700 परिवारों ने विरोध किया तो कार्रवाई रोक दी गई। रेलवे ने लोगों को घर खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया। वहीं, दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के बाद उनकी बहू शालू की हालत ठीक नहीं है। वह मन की शांति के लिए छतरपुर स्थित गुरुजी के आश्रम चली गई हैं। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें- 1. दवा कारोबारी की बहू छतरपुर आश्रम गईं: कानपुर में भाई बोला- रात को सो नहीं पातीं, रोने लगती है विनीत मिनोचा हत्याकांड के बाद उनकी बहू शालू की हालत ठीक नहीं है। शालू के भाई का कहना है कि वह रात में सो नहीं पाती और अचानक उठकर बैठ जाती है। वह रोती रहती है। किसी काम में भी मन नहीं लग रहा। बुधवार को शालू अपनी बहन सोनिया के साथ छतरपुर स्थित गुरुजी के आश्रम चली गई। वह तीन-चार दिन वहीं रहकर मन शांत करने की कोशिश करेगी। पढ़िए पूरी खबर… 2. 700 परिवारों पर बेघर होने का संकट: बस्ती में पहुंची जेसीबी, पूर्व MLA ने रुकवाई कार्रवाई कैंट थाना क्षेत्र के संजय नगर में रेलवे की जेसीबी पहुंचते ही हड़कंप मच गया। गेट नंबर-42 के पास झुग्गी-झोपड़ियों और मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई तो लोग विरोध में सड़क पर उतर आए। करीब 700 परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया। विरोध के बाद रेलवे ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी। मौके पर भाजपा के पूर्व विधायक और सपा विधायक पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर.. 3. कानपुर में 265 रेस्टोरेंट-कैफे में छापेमारी: चकेरी में 11वीं का स्टूडेंट हुक्का पिलाता मिला, 5 पर मुकदमा; 25 लोग हिरासत में कानपुर में बुधवार रात हुक्का बार के खिलाफ शहरभर में अभियान चलाया गया। चारों जोन में 265 होटल, रेस्टोरेंट और कैफे की जांच की गई। इस दौरान पांच जगह हुक्का बार चलते मिले। चकेरी के द सोशल लाइफ कैफे में 11वीं का छात्र हुक्का बार चलाता मिला। पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया और पांच संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर की 7 विधानसभा सीटों पर AIMIM लड़ेगी चुनाव: नगर अध्यक्ष बोले- गठबंधन होने पर सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के साथ पार्टी रहेगी AIMIM ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने कानपुर की 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इन सीटों पर संगठन को मजबूत करने के साथ संभावित प्रत्याशियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 20 सितंबर को बाबूपुरवा में जनसभा की थी। पढ़िए पूरी खबर… 5. कानपुर में प्रतिबंधित मांस के साथ 3 गिरफ्तार: हिंदू संगठनों ने पकड़कर पीटा था, थाने पर हंगामा; हनुमान चालीस का पाठ किया जूही में प्रतिबंधित मांस ले जा रहे दो युवकों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उनका एक साथी फरार हो गया। गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर हंगामा और हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों समेत कलीम को गिरफ्तार किया। मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा। पढ़िए पूरी खबर… 6- अनस BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने:BSP से भाजपा में आए रमेश यादव प्रदेश पिछड़ा मोर्चा मंत्री
कानपुर के साजिद अनस उस्मानी को भाजपा ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। गुरुवार शाम संगठन के 6 मोर्चों की नई टीम का ऐलान किया है। इसमें अनस का नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कई नेताओं को जिम्मेदारियां मिली है। पूरी खबर पढ़ें 7-हिस्ट्रीशीटर समेत 5 के घर कुर्की की मुनादी: अमरूदमंडी में तलवार और साबड़ से युवक पर किया था हमला कानपुर के नवाबगंज अमरूद मंडी में पीयूष निषाद (24) की तलवार और साबड़ से दिन दहाड़े मर्डर की कोशिश करने के हिस्ट्रीशीटर समेत पांच आरोपियों के घर गुरुवार को नवाबगंज पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की है। युवक पर जानलेवा हमला करने के बाद से ये पांचों हत्यारोपी फरार चल रहे हैं। एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने अब कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। पूरी खबर पढ़ें 8. कानपुर में बस ने हेड-कांस्टेबल को कुचला, मौत: बस से उतरते समय हुआ हादसा स्वरूपनगर में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा रावतपुर जाते समय हुआ। बस से उतरते वक्त चालक ने अचानक वाहन की रफ्तार बढ़ा दी, जिससे हेड कांस्टेबल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… 9.महिला सिपाही ने फंदा लगाकर जान दी: पिता बोले-थाने में कुछ हुआ, बहन से तनाव में होने की बात कही थी कानपुर में 22 साल की महिला सिपाही ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह 2025 बैच की कांस्टेबल थी और मोहनलालगंज थाने की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थी। बुधवार को 7 दिन की छुट्टी लेकर घर लौटी रही थी। रास्ते में उसने छोटी बहन को फोन कर तनाव में होने की बात कही थी। पिता का आरोप है कि थाने में कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी वजह से वह परेशान थी। पढ़िए पूरी खबर… 10. व्यापारी 2 अक्टूबर को ‘NO UPI DAY’ मनाएंगे : नहीं लेंगे डिजिटल पेमेंट, स्कैनर पर डालेंगे काला कपड़ा कानपुर में 2,000 रुपए से अधिक के डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित MDR के विरोध में व्यापारियों ने 2 अक्टूबर को ‘NO UPI DAY’ मनाने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के आह्वान पर दुकानों पर UPI से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। विरोध में UPI स्कैनर पर काला कपड़ा डालकर काली पट्टी बांधी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *