प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर वाराणसी-वडनगर जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार रात मंदसौर जिले के धुंधड़का पहुंची। यहां उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और यात्री संजा माता की आरती में शामिल हुए।
देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को विकास की दिशा में बदला है। केंद्र सरकार ने लोगों को आवास, आयुष्मान कार्ड, रसोई गैस और जल जीवन मिशन के तहत नल से जल जैसी सुविधाएं दी हैं। उन्होंने यात्रा को भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण बताया।
सांसद सुधीर गुप्ता ने भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति की बात कही। यात्रा में शामिल यात्रियों को भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा, प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। यात्रा दल ने धुंधड़का में रात में आराम किया। कलेक्टर दिव्यांक सिंह सहित कई अधिकारी और नागरिक मौजूद थे।

