‘बिग बॉस 20’ में ब्रेकडाउन का मजाक उड़ाने पर माही विज पर भड़कीं ईशा रिखी, बोलीं- अटेंशन के लिए 3 घंटे कोई नहीं रोता

‘बिग बॉस 20’ में ब्रेकडाउन का मजाक उड़ाने पर माही विज पर भड़कीं ईशा रिखी, बोलीं- अटेंशन के लिए 3 घंटे कोई नहीं रोता

Risha Rikhi On Mahhi Vij Breakdown comment: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में मेंटल हेल्थ, इमोशनल ब्रेकडाउन और कंटेस्टेंट्स के निजी संघर्ष हमेशा से ही चर्चा का विषय रहे हैं। शो से बेघर हो चुकीं अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने घर के अंदर अपने रोने का मजाक उड़ाए जाने पर चुप्पी तोड़ी है । ईशा ने टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) के उस कमेंट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें माही ने उनके उनके इमोशनल ब्रेकडाउन और ट्रॉमा को लेकर टिप्पणी की थी। ईशा ने माही के इस रवैये को बेहद असंवेदनशील (Insensitive) करार दिया है।

ईशा रिखी ने माही विज को लेकर क्या कहा?

तीन हफ्तों में बाहर हुई ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 को लेकर कई बातें की। उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माही विज के ‘पता नहीं बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया’ वाले बयान पर अपना दुख और गुस्सा जाहिर किया है।

ईशा रिखी ने कहा, “मुझे माही विज की बात सुनकर सच में बहुत बुरा लगा। बुरा इसलिए लगा क्योंकि वह उम्र और तजुर्बे में एक बड़ी औरत हैं, लेकिन पूरी कहानी जाने बिना किसी के दर्द को इतने हल्के में ले रही हैं। किसी के इमोशनल ब्रेकडाउन पर इतना घटिया कमेंट करना बेहद असंवेदनशील है। सबसे ज्यादा निराशाजनक बात यह थी कि उन्होंने यह बात मेरे मुंह पर कहने की हिम्मत नहीं दिखाई, बल्कि मेरी पीठ पीछे यह सब कहा।”

“कोई डिप्रेशन या ट्रॉमा का नाटक नहीं कर सकता”- ईशा रिखी

मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन पर लोगों की सोच पर सवाल उठाते हुए ईशा ने कहा कि हर इंसान के ठीक होने (Heal) का वक्त अलग-अलग होता है। किसी को उबरने में दो दिन लगते हैं तो किसी को हफ्तों।

ईशा ने आगे कहा, “लोग कितनी आसानी से कह देते हैं कि ‘यह इंसान डिप्रेशन का नाटक कर रहा है।’ लेकिन कोई भी इंसान डिप्रेशन या ट्रॉमा का नाटक नहीं कर सकता। आप सिर्फ दूसरों की सहानुभूति (Sympathy) या अटेंशन पाने के लिए तीन घंटे तक फूट-फूटकर नहीं रो सकते। जब मैं वॉशरूम एरिया में गई थी, तो खुद से यही कह रही थी कि मुझे रोना नहीं है, लेकिन दर्द इतना गहरा था कि मैं खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाई।”

“आप किसी को खुश नहीं कर सकते”- ईशा रिखी

ईशा ने अफसोस जताते हुए कहा कि बिग बॉस के घर में लोगों ने सिर्फ उनके रिएक्शन और रोने पर ध्यान दिया, लेकिन कोई भी यह समझने की कोशिश नहीं कर सका कि वह अंदर से किस दर्द से गुजर रही थीं। ईशा ने आखिर में कहा कि अब उन्हें यह अच्छी तरह समझ आ गया है कि आप चाहे कुछ भी कर लें, दुनिया में हर किसी को खुश नहीं कर सकते। वहीं, ईशा ने बिग बॉस 20 के घर से बाहर आते ही अपने फैंस से माफी मांगी थी और एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *