बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का मंगलवार को औरंगाबाद जिले के दाउदनगर पहुंचने पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। पटना से दाउदनगर होते हुए सासाराम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री का काफिला जैसे ही एनएच-139 के पटना रोड स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंचा, वहां पहले से मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। गाजे-बाजे और पार्टी के समर्थन में लगाए जा रहे नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और बुके तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। काफी देर तक कतारबद्ध होकर करते रहे इंतजार स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। उनके स्वागत के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी देर पहले ही जदयू प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंच गए थे। सभी कतारबद्ध होकर अपने नेता के आगमन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मंत्री का काफिला वहां पहुंचा, पूरा इलाका स्वागत नारों से गूंज उठा। गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले तथा उनके अभिनंदन को स्वीकार किया। स्वागत कार्यक्रम में रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मंत्री को सम्मानित करते हुए उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। रफीगंज विधायक बोले- बिहार के भविष्य हैं स्वास्थ्य मंत्री स्वागत समारोह के दौरान रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सराहना करते हुए कहा कि वे बिहार के भविष्य हैं। उनके नेतृत्व में राज्य के विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम होगा। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का मंगलवार को औरंगाबाद जिले के दाउदनगर पहुंचने पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। पटना से दाउदनगर होते हुए सासाराम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री का काफिला जैसे ही एनएच-139 के पटना रोड स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंचा, वहां पहले से मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। गाजे-बाजे और पार्टी के समर्थन में लगाए जा रहे नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और बुके तथा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। काफी देर तक कतारबद्ध होकर करते रहे इंतजार स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह था। उनके स्वागत के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी देर पहले ही जदयू प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंच गए थे। सभी कतारबद्ध होकर अपने नेता के आगमन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही मंत्री का काफिला वहां पहुंचा, पूरा इलाका स्वागत नारों से गूंज उठा। गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले तथा उनके अभिनंदन को स्वीकार किया। स्वागत कार्यक्रम में रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मंत्री को सम्मानित करते हुए उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। रफीगंज विधायक बोले- बिहार के भविष्य हैं स्वास्थ्य मंत्री स्वागत समारोह के दौरान रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सराहना करते हुए कहा कि वे बिहार के भविष्य हैं। उनके नेतृत्व में राज्य के विकास और स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम होगा।

