आरा में पटना के युवक की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दोस्त की हालत नाजुक

आरा में पटना के युवक की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दोस्त की हालत नाजुक

आरा-पटना नेशनल हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है। हादसा सिक्स लाइन पुल पर हुआ है। मृतक प्रिंस कुमार(19) पटना जिला के मौदही गांव वार्ड नंबर 1 का रहने वाला था, जबकि घायल अजित कुमार भी उसी गांव का रहने वाला है। जिसका इलाज बिहटा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
दोस्त के साथ बाइक से गया था मृतक के चाचा धर्मवीर कुमार ने बताया कि प्रिंस अपने दोस्त अजीत कुमार के साथ बाइक से कोईलवर किसी काम से आया था। वापस गांव लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रिंस चार भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां स्वीटी देवी, बहन मुस्कान कुमारी, अनुष्का कुमारी और भाई सन्नी कुमार है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है। आरा-पटना नेशनल हाईवे पर गुरुवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है। हादसा सिक्स लाइन पुल पर हुआ है। मृतक प्रिंस कुमार(19) पटना जिला के मौदही गांव वार्ड नंबर 1 का रहने वाला था, जबकि घायल अजित कुमार भी उसी गांव का रहने वाला है। जिसका इलाज बिहटा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।
दोस्त के साथ बाइक से गया था मृतक के चाचा धर्मवीर कुमार ने बताया कि प्रिंस अपने दोस्त अजीत कुमार के साथ बाइक से कोईलवर किसी काम से आया था। वापस गांव लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रिंस चार भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां स्वीटी देवी, बहन मुस्कान कुमारी, अनुष्का कुमारी और भाई सन्नी कुमार है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *