अररिया जिले में मंगलवार, 3 नवंबर को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली कटेगी। कुशियारगांव पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को इस दौरान बिजली नहीं मिलेगी। बिजली विभाग न्यू 33 केवी जीरोमाइल फीडर पर कंडक्टर स्ट्रिंग का काम करेगा। इसके लिए 33 केवी कुशियारगांव फीडर को तय समय तक बंद रखा जाएगा। 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई रहेगी बंद इस दौरान कुसियारगांव विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे जुड़े गांवों और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। विभाग के सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने उपभोक्ताओं से बिजली कटौती से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील की है। पानी भरने और मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने जैसे काम दोपहर 2 बजे से पहले कर लें। विभाग के मुताबिक, तकनीकी काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई फिर शुरू कर दी जाएगी। अररिया जिले में मंगलवार, 3 नवंबर को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली कटेगी। कुशियारगांव पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को इस दौरान बिजली नहीं मिलेगी। बिजली विभाग न्यू 33 केवी जीरोमाइल फीडर पर कंडक्टर स्ट्रिंग का काम करेगा। इसके लिए 33 केवी कुशियारगांव फीडर को तय समय तक बंद रखा जाएगा। 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई रहेगी बंद इस दौरान कुसियारगांव विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे जुड़े गांवों और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा। विभाग के सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने उपभोक्ताओं से बिजली कटौती से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील की है। पानी भरने और मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने जैसे काम दोपहर 2 बजे से पहले कर लें। विभाग के मुताबिक, तकनीकी काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई फिर शुरू कर दी जाएगी।

