विजय शर्मा के दौरे से पहले युवा कांग्रेस का विरोध:जांजगीर-चांपा में काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे, अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

विजय शर्मा के दौरे से पहले युवा कांग्रेस का विरोध:जांजगीर-चांपा में काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे, अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

गृहमंत्री विजय शर्मा के जांजगीर-चांपा दौरे से पहले युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये कार्यकर्ता गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे। युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री के तेंदुआ गांव में आयोजित राम कथा कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना पर विरोध का ऐलान किया था। जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से गृहमंत्री को काला झंडा दिखाने की घोषणा की थी। उनका आरोप है कि करही गांव में हुए गोलीकांड के बाद भी गृहमंत्री मृतक के परिजनों से मिलने नहीं पहुंचे, जिससे क्षेत्र में असंतोष है। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था। कचहरी चौक के पास पुलिस ने रोका युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही कचहरी चौक के पास पहुंचे, पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज शुक्ला समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। ये सभी गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर जाकर काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराने की तैयारी में थे। तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को कंट्रोल रूम में रखा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार आरके मरावी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में करही गोलीकांड की उच्च स्तरीय एसआईटी जांच की मांग की गई है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी युवा कांग्रेस ने कहा है कि जब तक गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *