गोपालगंज में शादी समारोह में चाकूबाजी, युवक गंभीर:ऑर्केस्ट्रा बंद कराने पर हुआ विवाद, सदर अस्पताल रेफर

गोपालगंज में शादी समारोह में चाकूबाजी, युवक गंभीर:ऑर्केस्ट्रा बंद कराने पर हुआ विवाद, सदर अस्पताल रेफर

गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। ऑर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में 30 वर्षीय युवक उमेश राय को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उन्हें तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना उमेश राय के भतीजे की बरात के परिछावन रस्म के दौरान हुई। बताया गया कि बरात जाने में देरी न हो, इसके लिए उमेश राय ने ऑर्केस्ट्रा बंद करवा दिया था। इसी बात को लेकर कुछ लड़कों ने विरोध किया और नाच जारी रखने की मांग की, जिससे विवाद बढ़ गया। धारदार चाकू से हमला कर दिया विवाद बढ़ने पर बहस इतनी तेज हो गई कि हमलावरों ने उमेश राय पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति और अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही महमदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। ऑर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में 30 वर्षीय युवक उमेश राय को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उन्हें तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना उमेश राय के भतीजे की बरात के परिछावन रस्म के दौरान हुई। बताया गया कि बरात जाने में देरी न हो, इसके लिए उमेश राय ने ऑर्केस्ट्रा बंद करवा दिया था। इसी बात को लेकर कुछ लड़कों ने विरोध किया और नाच जारी रखने की मांग की, जिससे विवाद बढ़ गया। धारदार चाकू से हमला कर दिया विवाद बढ़ने पर बहस इतनी तेज हो गई कि हमलावरों ने उमेश राय पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक के शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति और अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही महमदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *