सीवान के नौतन थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। मठिया गांव स्थित मैरवा-नौतन मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार शराब लदी बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने एक बार फिर अवैध शराब कारोबार और उससे जुड़ी लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह निवासी सजन सह के 20 वर्षीय पुत्र बुटाई साह के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक जितेश राय (35 वर्ष), जो रामाकांत राय के पुत्र हैं, का इलाज जारी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक से डोमडीह से नरकटिया गांव जा रहे थे घायल जितेश राय ने बताया कि वह और बुटाई साह रोज की तरह सेंटरिंग का काम करने के लिए बाइक से डोमडीह से नरकटिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान नौतन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे बुटाई साह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि जितेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। लोगों का दावा है कि बोलेरो में बड़ी मात्रा में शराब लदी हुई थी, जो साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। इससे यह आशंका और गहरा गई है कि अवैध शराब की तस्करी के दौरान ही यह हादसा हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी नौतन थाना प्रभारी जीत मोहन प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजवाया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और फरार बोलेरो की पहचान में जुटी है। इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि इलाके में अवैध शराब के धंधे और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को भी उजागर कर दिया है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। सीवान के नौतन थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। मठिया गांव स्थित मैरवा-नौतन मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार शराब लदी बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने एक बार फिर अवैध शराब कारोबार और उससे जुड़ी लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह निवासी सजन सह के 20 वर्षीय पुत्र बुटाई साह के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक जितेश राय (35 वर्ष), जो रामाकांत राय के पुत्र हैं, का इलाज जारी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक से डोमडीह से नरकटिया गांव जा रहे थे घायल जितेश राय ने बताया कि वह और बुटाई साह रोज की तरह सेंटरिंग का काम करने के लिए बाइक से डोमडीह से नरकटिया गांव जा रहे थे। इसी दौरान नौतन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे बुटाई साह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि जितेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। लोगों का दावा है कि बोलेरो में बड़ी मात्रा में शराब लदी हुई थी, जो साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। इससे यह आशंका और गहरा गई है कि अवैध शराब की तस्करी के दौरान ही यह हादसा हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी नौतन थाना प्रभारी जीत मोहन प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजवाया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और फरार बोलेरो की पहचान में जुटी है। इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि इलाके में अवैध शराब के धंधे और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को भी उजागर कर दिया है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


