भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह के दौरान चल रहे डांस में हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुही गांव का रहने वाला कृष्णा सिंह का बेटा 19 साल का बेटा चंदन कुमार है। युवक को दाहिने पंजरी में गोली लगी है, जो शरीर के अंदर फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घायल के भांजे ने बताई घटना की पूरी कहानी घायल के रिश्ते में लगने वाले भांजा ने बताया कि मामा चंदन कुमार पवना गांव से डिहरी गांव बारात में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में नाच का कार्यक्रम चल रहा था। बारात में शामिल लोग खाना खाने के बाद नाच देखने में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक किसी युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान निकली एक गोली चंदन कुमार के दाहिने पंजर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से छटपटाने लगा। अगिआंव पीएचसी के बाद आरा सदर अस्पताल, फिर पटना रेफर किया घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हल्ला होने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि चंदन खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है और एक युवक उसका खून रोकने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद दोस्तों और रिश्तेदारों ने आनन-फानन में उसे बाइक से इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि युवक को पंजर में गोली लगी है। अधिक खून बहने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। शरीर के अंदरूनी हिस्सों के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं, भगिना ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इधर घटना को लेकर नारायणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह के दौरान चल रहे डांस में हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुही गांव का रहने वाला कृष्णा सिंह का बेटा 19 साल का बेटा चंदन कुमार है। युवक को दाहिने पंजरी में गोली लगी है, जो शरीर के अंदर फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत देखते हुए उसे डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। घायल के भांजे ने बताई घटना की पूरी कहानी घायल के रिश्ते में लगने वाले भांजा ने बताया कि मामा चंदन कुमार पवना गांव से डिहरी गांव बारात में शामिल होने गए थे। शादी समारोह में नाच का कार्यक्रम चल रहा था। बारात में शामिल लोग खाना खाने के बाद नाच देखने में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक किसी युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान निकली एक गोली चंदन कुमार के दाहिने पंजर में जा लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और दर्द से छटपटाने लगा। अगिआंव पीएचसी के बाद आरा सदर अस्पताल, फिर पटना रेफर किया घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हल्ला होने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि चंदन खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है और एक युवक उसका खून रोकने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद दोस्तों और रिश्तेदारों ने आनन-फानन में उसे बाइक से इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि युवक को पंजर में गोली लगी है। अधिक खून बहने के कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। शरीर के अंदरूनी हिस्सों के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं, भगिना ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इधर घटना को लेकर नारायणपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।


