खगड़िया में सोमवार की रात बांस लदे ठेले और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र में अगुआनी-महेशखूंट मुख्य मार्ग पर देवरी कब्रिस्तान के पास हुई। मृतक की पहचान बिठला निवासी एसपी गोस्वामी उर्फ अमरजीत कुमार (21) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान बेगूसराय निवासी धारारे गिरी के बेटे मोहित कुमार(14) और इंदल गोस्वामी के बेटे सिंटू कुमार (12) के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार युवक सड़क पर गिर गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद का प्रयास किया। मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक गोगरी जमालपुर से बिठला गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मड़ैया से जमालपुर की ओर जा रहा बांस लदा ठेला देवरी कब्रिस्तान के पास सामने आ गया। अंधेरा और सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण दोनों वाहन चालक एक-दूसरे को समय रहते नहीं देख पाए, जिससे यह दुर्घटना हुई। घायलों को सदर अस्पताल किया रेफर घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया सहायक थाना प्रभारी सावित्री कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल घायलों को परबत्ता अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परबत्ता अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार आशुतोष ने बताया कि घायल मोहित कुमार की जीभ कट गई थी, जिससे उसे बोलने में परेशानी हो रही थी। उसके सीने में भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे तत्काल रेफर किया गया। वहीं दूसरे घायल सिंटू कुमार का भी इलाज जारी है। 10 दिन पहले पिता की हुई थी मौत मृतक की मौसी पुष्पा देवी ने बताया कि अमरजीत कुमार के सिर से पहले ही माता-पिता का साया उठ चुका था। करीब दस दिन पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था, और अब उसकी भी मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अमरजीत चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और रात के समय वाहनों की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। खगड़िया में सोमवार की रात बांस लदे ठेले और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र में अगुआनी-महेशखूंट मुख्य मार्ग पर देवरी कब्रिस्तान के पास हुई। मृतक की पहचान बिठला निवासी एसपी गोस्वामी उर्फ अमरजीत कुमार (21) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान बेगूसराय निवासी धारारे गिरी के बेटे मोहित कुमार(14) और इंदल गोस्वामी के बेटे सिंटू कुमार (12) के रूप में हुई है। मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार युवक सड़क पर गिर गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद का प्रयास किया। मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवक गोगरी जमालपुर से बिठला गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मड़ैया से जमालपुर की ओर जा रहा बांस लदा ठेला देवरी कब्रिस्तान के पास सामने आ गया। अंधेरा और सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण दोनों वाहन चालक एक-दूसरे को समय रहते नहीं देख पाए, जिससे यह दुर्घटना हुई। घायलों को सदर अस्पताल किया रेफर घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया सहायक थाना प्रभारी सावित्री कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्काल घायलों को परबत्ता अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परबत्ता अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुमार आशुतोष ने बताया कि घायल मोहित कुमार की जीभ कट गई थी, जिससे उसे बोलने में परेशानी हो रही थी। उसके सीने में भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे तत्काल रेफर किया गया। वहीं दूसरे घायल सिंटू कुमार का भी इलाज जारी है। 10 दिन पहले पिता की हुई थी मौत मृतक की मौसी पुष्पा देवी ने बताया कि अमरजीत कुमार के सिर से पहले ही माता-पिता का साया उठ चुका था। करीब दस दिन पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था, और अब उसकी भी मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अमरजीत चार भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और रात के समय वाहनों की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


