भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नंदलाल छपरा ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन को योगीपुर नाले से जोड़ा जा रहा है। इसके जुड़ने के बाद कंकड़बाग और बाइपास इलाके में जलजमाव से बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 मई तक तक काम पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि मानसून के दौरान पानी की निकासी तेजी से हो सके। बुडको द्वारा यहां अत्याधुनिक ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। योगीपुर नाले के पानी को यहां तक पहुंचाया जाएगा। इसे पहाड़ी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन पर दबाव कम होगा। कंकड़बाग के कई इलाकों का पानी तेजी से निकलेगा, जिससे 5 लाख से भी अधिक आबादी को फायदा होगा। परियोजना के प्रमुख लाभ मानसून के दौरान कंकड़बाग इलाके में होने वाले जलजमाव से स्थायी निजात मिलेगी। योगीपुर नाले का पानी सीधे नए डीपीएस से जोड़ा जा रहा, जिससे निकासी क्षमता बढ़ेगी। योगीपुर नाले के पानी के डायवर्जन से पहाड़ी डीपीएस पर दबाव काफी घटेगा। भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नंदलाल छपरा ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन को योगीपुर नाले से जोड़ा जा रहा है। इसके जुड़ने के बाद कंकड़बाग और बाइपास इलाके में जलजमाव से बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 मई तक तक काम पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि मानसून के दौरान पानी की निकासी तेजी से हो सके। बुडको द्वारा यहां अत्याधुनिक ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया गया है। योगीपुर नाले के पानी को यहां तक पहुंचाया जाएगा। इसे पहाड़ी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन पर दबाव कम होगा। कंकड़बाग के कई इलाकों का पानी तेजी से निकलेगा, जिससे 5 लाख से भी अधिक आबादी को फायदा होगा। परियोजना के प्रमुख लाभ मानसून के दौरान कंकड़बाग इलाके में होने वाले जलजमाव से स्थायी निजात मिलेगी। योगीपुर नाले का पानी सीधे नए डीपीएस से जोड़ा जा रहा, जिससे निकासी क्षमता बढ़ेगी। योगीपुर नाले के पानी के डायवर्जन से पहाड़ी डीपीएस पर दबाव काफी घटेगा।


