शाओमी 17T लॉन्च, कीमत ₹54,999 से शुरू:120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी; शाओमी TV FX मिनी भी पेश

शाओमी 17T लॉन्च, कीमत ₹54,999 से शुरू:120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी; शाओमी TV FX मिनी भी पेश

टेक कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी 17T और लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन 120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा, 6500mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स के साथ आया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉरमेंस और हाई-एंड कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। शाओमी 17T को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले शुरुआती वैरिएंट की कीमत 59,999 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर में ₹5000 के डिस्काउंट के बाद इसे 54,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 10 जून से शुरू होगी। भारत में इसका मुकाबला वनप्लस 15R और वीवो V70 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *