वर्ल्ड अपडेट्स:सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में गोलीबारी, 25 की मौत; बंदूकधारियों ने मजदूरों और पुलिसकर्मियों पर बरसाईं गोलियां

वर्ल्ड अपडेट्स:सेंट्रल अमेरिकी देश होंडुरास में गोलीबारी, 25 की मौत; बंदूकधारियों ने मजदूरों और पुलिसकर्मियों पर बरसाईं गोलियां

होंडुरास में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 19 मजदूर और 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों हमलों में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। पहला हमला उत्तरी होंडुरास के त्रूजिलो शहर में एक प्लांटेशन पर हुआ। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के प्रवक्ता यूरी मोरा ने बताया कि हमले में 19 मजदूर मारे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इलाका लंबे समय से जमीन विवाद और कृषि संघर्षों का केंद्र रहा है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं पर हमलों को लेकर भी यह क्षेत्र पहले चर्चा में रहा है। दूसरा हमला ग्वाटेमाला सीमा के पास ओमोआ शहर में हुआ, जहां बंदूकधारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें 6 पुलिसकर्मी मारे गए, जिनमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, अधिकारी एंटी-गैंग मिशन पर तैनात थे और राजधानी तेगुसिगाल्पा से ओमोआ जा रहे थे। होंडुरास के सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों हमलों की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और अभियोजकों की टीम भेजी गई है। सरकार ने प्रभावित इलाकों में सुरक्षा अभियान तेज करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *