सिरसा में महिला के साथ छेड़छाड़:युवकों ने मोबाइल नंबर मांगा, मना करने पर हाथ पकड़ा, मारपीट की-पति के सिर में ईंट मारी

सिरसा में महिला के साथ छेड़छाड़:युवकों ने मोबाइल नंबर मांगा, मना करने पर हाथ पकड़ा, मारपीट की-पति के सिर में ईंट मारी

सिरसा जिले के रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव कुरंगावाली में एक महिला ने अपने ही गांव के चार युवकों पर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। पीड़ित महिला ने थाने में दी शिकायत में बताया कि, यह घटना 12 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे हुई। वह अपने घर के पास बकरियों के लिए चारा इकट्ठा कर रही थी, तभी गांव के गुरमीत सिंह और चरणदास वहां पहुंचे। उन्होंने कथित तौर पर बुरी नीयत से महिला का मोबाइल नंबर मांगा। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप महिला के मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी की और एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान एक अन्य आरोपी ने ईंट से विरोध करने पर उसके पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने उनके सिर में टांके लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद रोड़ी थाना पुलिस ने न तो उनके बयान दर्ज किए और न ही इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। पीड़ित परिवार ने कहा है कि यदि रोड़ी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है, तो वे पुलिस अधीक्षक से मिलकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *