खगड़िया में ई-रिक्शा दुर्घटना में महिला की मौत:शादी समारोह में जा रही थी, 8 वर्षीय नाती घायल;ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

खगड़िया में ई-रिक्शा दुर्घटना में महिला की मौत:शादी समारोह में जा रही थी, 8 वर्षीय नाती घायल;ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका 8 वर्षीय नाती घायल हो गया। महिला एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। मृतका की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा करारी गांव निवासी 50 वर्षीय मीरा देवी के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय गुलजारीलाल नंदा की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, मीरा देवी अपने 8 वर्षीय नाती के साथ मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर स्थान जा रही थीं, जहां उनकी बहन के बेटे की शादी थी। सोमवार को मंडप पूजन का कार्यक्रम था। यह दुर्घटना अगुवानी-जमालपुर मुख्य सड़क पर मड़ैया थाना क्षेत्र के बिठला गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक तीखे मोड़ पर ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ खतरनाक था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इस हादसे में मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनका नाती भी जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से मीरा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चे का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर परबत्ता थाना के एसआई सुशील कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में एसआई सुशील कुमार पांडे ने बताया कि हादसा मड़ैया थाना क्षेत्र में हुआ है। प्रथम दृष्टया ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने से दुर्घटना हुई है। वाहन चालक और ई-रिक्शा के मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि मृतका मीरा देवी के परिवार की स्थिति पहले से ही काफी दयनीय है। उनके पति स्वर्गीय गुलजारीलाल नंदा की करीब तीन वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद से ही मीरा देवी किसी तरह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। उनके चार बेटियां और एक बेटा हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा और एक बेटी अभी अविवाहित हैं। मां की मौत के बाद बच्चों के सिर से ममता का साया भी उठ गया है।
घटना के बाद तेमथा करारी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी समारोह में जाने की तैयारी और खुशी का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार गूंज रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मीरा देवी बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव की महिला थीं। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका 8 वर्षीय नाती घायल हो गया। महिला एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। मृतका की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा करारी गांव निवासी 50 वर्षीय मीरा देवी के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय गुलजारीलाल नंदा की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, मीरा देवी अपने 8 वर्षीय नाती के साथ मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर स्थान जा रही थीं, जहां उनकी बहन के बेटे की शादी थी। सोमवार को मंडप पूजन का कार्यक्रम था। यह दुर्घटना अगुवानी-जमालपुर मुख्य सड़क पर मड़ैया थाना क्षेत्र के बिठला गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक तीखे मोड़ पर ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ खतरनाक था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इस हादसे में मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनका नाती भी जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से मीरा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चे का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर परबत्ता थाना के एसआई सुशील कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में एसआई सुशील कुमार पांडे ने बताया कि हादसा मड़ैया थाना क्षेत्र में हुआ है। प्रथम दृष्टया ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने से दुर्घटना हुई है। वाहन चालक और ई-रिक्शा के मालिक की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि मृतका मीरा देवी के परिवार की स्थिति पहले से ही काफी दयनीय है। उनके पति स्वर्गीय गुलजारीलाल नंदा की करीब तीन वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। पति की मौत के बाद से ही मीरा देवी किसी तरह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। उनके चार बेटियां और एक बेटा हैं। इनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा और एक बेटी अभी अविवाहित हैं। मां की मौत के बाद बच्चों के सिर से ममता का साया भी उठ गया है।
घटना के बाद तेमथा करारी गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी समारोह में जाने की तैयारी और खुशी का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार गूंज रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मीरा देवी बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव की महिला थीं। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *